नगर पालिका परिषद सिहोरा से नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे सहित नव निर्वाचित पार्षद कल लेंगे शपथ
द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। नगरीय निकाय चुनाव 2022 में निर्वाचित हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण समारोह कल दिन मंगलवार 23 अगस्त को रुकमणी पैलेस सिहोरा में परम पूज्य गुरुदेव बनवारी दास जी महाराज भरभरा आश्रम,परम पूज्य संत सिया वल्लभ दास जी वेदांती महाराज कटाव धाम,परमपूज्य सीता शरण जी महाराज सिद्धन धाम की गरिमामयी उपस्थित सहित सिहोरा विधायक एवं प्रदेश संगठन मंत्री, श्रीमती नंदनी मरावी की मुख्य अतिथि, एवं सुभाष रानू तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण जबलपुर की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया है, जिसमें नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे, उपाध्यक्ष शारदा तिवारी सहित पार्षद गण प्रमोद चौधरी,श्रीमती रीता अजय शुक्ला, अरशद खान,श्रीमती रंजना सुशील दुबे,जवाहर कोल,श्रीमती कल्पना आलोक पांडेय, श्रीमती ममता गोटिया, श्रीमती लीला सुप्पी बर्मन,श्रीमती बेबी विनय पाल, श्रीमती गौरा देवी विश्वकर्मा, राजेश चौबे,श्रीमती माधुरी गनेश दाहिया,अंकुश नायक,अजय शर्मा बेटू, रमेश पटेल, शारदा बर्मन शपथ ग्रहण करेंगे,