सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » बरम बाबा दुर्गा उत्सव में छठवें दिन ‘मां सती कथा’ और ‘गणेश लीला’ का जीवंत मंचन, भक्तिमय हुआ माहौल

बरम बाबा दुर्गा उत्सव में छठवें दिन ‘मां सती कथा’ और ‘गणेश लीला’ का जीवंत मंचन, भक्तिमय हुआ माहौल

बरम बाबा दुर्गा उत्सव में छठवें दिन 'मां सती कथा' और 'गणेश लीला' का जीवंत मंचन, भक्तिमय हुआ माहौल

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। बरम बाबा दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला में छठवां दिन भक्ति और आध्यात्म के रंग में सराबोर रहा। इस अवसर पर मां भगवती के दरबार में महाआरती के बाद कलाकारों ने मां सती कथा और भगवान गणेश लीला का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय जन उपस्थित हुए और पूरा गांधीग्राम क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
दर्शकों ने सराहा मार्मिक कथा और मनमोहक लीला
​मंचन के दौरान कलाकारों ने पौराणिक कथाओं में ​मां सती कथा का मंचन कर कलाकारों ने माता सती के त्याग और वैराग्य की मार्मिक कथा को जीवंत किया। यह कथा मुख्य रूप से प्रजापति दक्ष के यज्ञ में भगवान शिव के अपमान से व्यथित होकर माता सती के आत्मदाह और उसके पश्चात् भगवान शिव के तांडव पर आधारित थी। कथा ने दर्शकों को धर्म के प्रति समर्पण और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
​ इसके बाद विघ्नहर्ता भगवान गणेश की लीलाओं का मनमोहक मंचन हुआ। कलाकारों ने गणेश जी के बालपन की शरारतों, उनकी बुद्धिमत्ता और कैसे उन्होंने अपनी सूझबूझ से सभी बाधाओं को दूर किया, इसका सुंदर चित्रण किया। इस लीला ने भक्तों को विघ्नहर्ता गणेश के महत्व से परिचित कराया। मंचन के दौरान विभिन्न पात्रों को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और अन्य देवी-देवता के स्वरूप का मंचन किया गया
​कार्यक्रम में सिहोरा के पूर्व विधायक दिलीप दुबे, अमन तिवारी, हर्ष तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल,धर्मेश असाटी,कृष्णपाल सिंह बघेल, अजय राज सिंह, साहिल असाटी,कपिल राज सिंह, मनीष कोरी,श्रीओम असाटी लकी असाटी कपिल पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने माता के चरणों में नमन कर आरती में भाग लिया और कथा मंचन की उच्च स्तरीय प्रस्तुति की सराहना की। ​यह आयोजन बरम बाबा दुर्गा उत्सव समिति के सफल प्रयासों का प्रमाण है, जिसने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में भक्ति और एकता का संचार किया है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें