सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » लम्बे इंतजार के बाद शुरू हुई धान की खरीदी, किसानों में खुशी का माहौल

लम्बे इंतजार के बाद शुरू हुई धान की खरीदी, किसानों में खुशी का माहौल

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी की शुरुआत हो गई। सिहोरा तहसील में लगभग 12 खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का काम चालू हो गया। धान की खरीदी शुरू होने से किसानों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिहोरा नीलम उपाध्याय ने बताया कि सिहोरा तहसील की नुंजी, फनवानी, मझगवां, लीड सिहोरा, सेलवारा, कछपुरा, घाट सिमरिया बुढागर और बेला खरीदी केंद्र में समर्थन मूल्य प्रदान की सरकारी खरीदी का काम सोमवार को वेयरहाउस में शुरू हो गया है। जहां किसानों ने अपने स्लॉट बुक कराए थे वह अपना अनाज संबंधित खरीदी केदो में लेकर पहुंचे और उनकी धान को संबंधित समिति ने जांच के बाद खरीद लिया।
इसी तरह मझौली तहसील के ग्राम पंचायत नांदघाट के ज्योति वेयर हाउस में भी धान खरीदी प्रारंभ होने से किसानों में बेहद खुशी का माहौल देखने मिला किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि 40 किलांे 700 ग्राम की तौल के साथ खरदी प्रारंभ कर दी गई है।

प्राथमिक कृषि एवं साक्ष्यकारी समिति बेल के खरीदी केंद्र क्रमांक 2 सम्मेद वेयर हाउस में सोमवार को 20 किसने की लगभग 2200 क्विंटल धान खरीदी गई। केंद्र प्रभारी विनोद सोनू पटेल, सरपंच केके दुबे, वेयरहाउस संचालक गोलू जैन, आशु पटेल, शैलेश पटेल, किशन, मनोज साहू, अरुण पटेल, उमाशंकर तिवारी, ग्रेडर दांगी के साथ बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। खरीदी शुरू होने से किसानों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें