सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » अन्य खबरे » Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 39 हजार मरीज, महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब

Coronavirus in India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में मिले 39 हजार मरीज, महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब

द न्यूज 9  डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर हावी होता नजर आ रहा है। देश में लगातार कोरोना के नए केस में इजाफा हो रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 39 हजार 726 कोरोना वायरस के नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 154 मरीजों की मौत भी हुई है, वहीं 20 हजार 654 मरीज ठीक भी हुए हैं। अगर इसी तरह संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता रहा तो देश को लॉकडाउन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ते मरीज देश के लिए इस समय सबसे बड़ी चिंता का विषय है।

देश में अब तक कोरोना वायरस से 1 करोड़ 15 लाख 14 हजार 331 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1 करोड़ 10 लाख 83 हजार 679 मरीजों स्वास्थ हुए हैं। वहीं, 1 लाख 59 हजार 370 मरीजों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना के 2 लाख 71 हजार 282 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। देशभर में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन का काम जारी है। कोरोना से बचाव के लिए अब तक 3 करोड़ 93 लाख 39 हजार 817 मरीजों को टीका लगाया जा चुका है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली हो चुकी है। यहां गुरुवार को 25,833 नए संक्रमित मिले। देश में कोरोना महामारी आने से लेकर अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन में इतने मरीज किसी भी राज्य में नहीं मिले हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में 11 सितंबर को 24,886 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद 20 मार्च से मध्यप्रदेश में महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, निजी वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

 No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 5 1 4969 2 62
2 Andhra Pradesh 1795 101 883759 117 7186
3 Arunachal Pradesh 3 1 16783 56
4 Assam 1645 18 215160 14 1100 1
5 Bihar 406 42 261304 64 1555 1
6 Chandigarh 1466 136 21978 75 359
7 Chhattisgarh 6025 726 310838 335 3920 5
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 30 4 3422 5 2
9 Delhi 2927 225 631756 381 10949 1
10 Goa 861 56 54597 41 813 1
11 Gujarat 5684 374 272332 899 4433 3
12 Haryana 3957 217 270222 410 3089 6
13 Himachal Pradesh 1043 108 58151 61 1013 2
14 Jammu and Kashmir 1073 65 125046 74 1978 1
15 Jharkhand 624 25 119232 72 1094
16 Karnataka 11378 1139 941309 341 12415 8
17 Kerala 25463 235 1068378 2119 4450 15
18 Ladakh 51 7 9695 4 130
19 Lakshadweep 173 6 470 11 1
20 Madhya Pradesh 6032 416 262031 500 3894 1
21 Maharashtra 167637 13601 2175565 12174 53138 58
22 Manipur 28 28924 2 373
23 Meghalaya 32 2 13825 1 148
24 Mizoram 13 4 4421 4 11
25 Nagaland 7 12127 91
26 Odisha 648 18 335923 66 1918
27 Puducherry 6 208 39521 288 674 1
28 Punjab 14366 1046 184848 1291 6204 32
29 Rajasthan 3023 172 318284 152 2794 3
30 Sikkim 48 2 6013 135
31 Tamil Nadu 6222 411 844568 569 12573 9
32 Telengana 2434 169 298262 142 1664 2
33 Tripura 21 9 33042 1 391
34 Uttarakhand 698 26 95727 62 1704
35 Uttar Pradesh 2217 203 595259 109 8753 2
36 West Bengal 3241 53 565938 268 10300 2
Total# 271282 18918 11083679 20654 159370 154
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें

https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverage18thMarch2021.pdf

 

.

.

.

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।