द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। फिल्म पुष्पा की तर्ज पर टैंकर से गांजा की तस्करी करते पुलिस ने टैंकर सहित 3 गांजा तस्करों को दबोचा है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थाे /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिहोरा आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.), डीएसपी क्राईम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला की टीम द्वारा टेंकर में 20 किलो ग्राम गांजा के साथ 03 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी खितौला रमन सिंह ने जानकारी में बताया कि दिनांक 08/4/26 को क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पान उमरिया रोड से एक नीले रंग के डीजल पेट्रोल टेंकर में 2-3 लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर शहडोल तरफ से जबलपुर की ओर जाने के लिये आ रहे हैें यदि तत्काल घेराबंदी कर नहीं पकड़ा गया तो अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर भागने में सफल हो सकते हैं, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये अनुसार पान उमरिया रोड बिजली आफिस के सामने दबिश देते हुये नाकाबंदी कर संदिग्ध टेंकर के आने का इंतजार किया कुछ समय बाद नीले रंग का टेंकर पान उमरिया रोड तरफ से आते दिखा जिसे रोककर ड्रायवर सीट पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर टेंकर क्रमांक एमपी 18 एच 5408 के चालक ने अपना नाम देवराज यादव पिता रामाधार यादव उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम रौसरा थाना चुरहटा जिला रीवा तथा टेंकर के केबिन में बैठे दोनांे व्यक्तियों ने अपने नाम क्रमशः महेन्द्र कुमार पटेल पिता रामरहीश पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी सिमरा थाना जयसिंह नगर जिला शहडोल, बिनोद कुमार पिता गंगा प्रसाद यादव उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना बताया जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर टेंकर के केबिन में बैठे महेन्द्र कुमार पटैल के पास बोरी में में 13 पैकेट में गांजा एवं बिनोद कुमार यादव के कब्जे में रखे हरे रंग के चौन वाले बैग में 7 पैकेट में गांजा रखा मिला तौल करने पर कुल 20 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 10 लाख हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपी महेन्द्र पटेल एवं बिनोद कुमार यादव के कब्जे से कुल 20 किलोग्राम गांजा, 1 ओप्पो कम्पनी का मोबाइल नगदी 700 रूपये एवं आरोपी देवराज से रियलमी कम्पनी का मोबाइल तथा टेंकर क्रमांक एमपी 18 एच 5408 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।
आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक राम बरण मिश्रा आरक्षक जितेन्द्र बागरी, परमजीत यादव तथा थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक शिवसिंह की सराहनीय भूमिका रही।







