सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

गैस सिलेंडर फटनें से महिला की दर्दनाक मौत

द न्यूज 9 डेस्क जबलपुर मध्यप्रदेश | आज सिहोरा से लगभग चार किलोमीटर दूर सिलोडी महगवां गांव में घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा दोपहर करीब एक से डेढ बजे के बीच का बताया जा रहा है। गैस सिलेंडर के फटने से हुए हादसे में घर का छप्पर उड गया वहीं पूरी गहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। ब्लाॅस्ट इतना तेज था कि उसकी आवाज से पूरा गांव गूंज उठा। हादसे की खबर लगते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिशें की गई परंतु तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंची सिहोरा पुलिस ने महिला का आग से जला क्षत-विक्षत शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है |

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम महगवां निवासी लली बाई ठाकुर उम्र 36 वर्ष दोपहर में खाना बनाने के बाद कमरे में सो रही थी। करीब एक से डेढ बजे के लगभग अचानक तेज धमाके के साथ घर से आग की पलटें महिला के ससुर रमेश सिंह 65 ने उठती हुई देखीं। देखते ही भारी संख्या मंे ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि उनकी सारी कोशिश विफल रही गांव के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना सिहोरा थाना पुलिस और फायर बिग्रेड सिहोरा को दी।

देखे वीडियो    https://www.youtube.com/watch?v=G_Os6Apli1c

महिला का क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

हादसे की सूचना के बाद सिहोरा थाना का पुलिस बल और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग को फायर बिग्रेड अमले ने काबू में किया परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग की चपेट में आने से ललि बाई पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने लली बाई का जला हुआ क्षत-विक्षत हालत में शव घर से बरामद किया है।
गहस्थी का सामान खाक घर का छप्पर उडा
गैस सिलेंडर का ब्लास्ट इतना अधिक तेज था। कि कच्चे घर का छप्पर उड गया। वहीं आग लगने के कारण पूरी गहस्थी का समान जलकर खाक हो गया। आग पहले कमरे में लगने के बाद दूसरे कमरे तक जा पहुँची थी। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास के घरों को भी जलाकर खाक कर देती।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस भीषण दर्दनाक हादसे के बाद लली बाई के पति हिम्मत सिंह ठाकुर बेसुध सा हो गया है। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उसकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं रही। घटना के समय हिम्मत सिंह ठाकुर मजदूरी करने सिहोरा आया था। वहीं महिला की सास माया बाई छोटे भाई अशोक और उसकी पत्नी यशोदा का भी इस घटना के बाद रो-रोक कर बुरा हाल है।

बच्चे गए थे स्कूल नहीं तो हो होता और बड़ा हादसा
ललि बाई और हिम्मत की शादी को 22 साल हो गए थे लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। देवर अशोक और यशोदा के बच्चे रोज दोपहर ललि के पास आ जाते थे लेकिन बुधवार को स्कूल जाने के कारण दोनों ललि के पास नहीं आए। अगर दोनों घर में ही होते तो हादसे के शिकार हो जाते।
वहीं पुलिस ने घटनास्थल से गैस  सिलेंडर बरामद किया है। गैस सिलेंडर का उपरी हिस्सा फट गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ कैसे।

 

 

मृतिका का जीवित अवस्था का  चित्र

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।