द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के द्वारा मंड़ियो के 50 वर्ष पूरे होने की स्वर्णिम जयंती पर की गई घोषणा में मंडी समिति के कर्मचारियों को मंडी बोर्ड सेवा में सम्मिलित किया जाना था, जिस पर वर्तमान तक कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में मंडी सिहोरा के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए, ’संयुक्त मोर्चा संघ मंडी बोर्ड शाखा सिहोरा जिला जबलपुर द्वारा पूर्व में अवगत कराया गया था कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो सभी मंडी कर्मचारी हड़ताल पर बैठेगें जिसकों लेकर संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर आज से समस्त मंडी कर्मचारी हउ़ताल पर चले गए। हड़ताल में मंडी कर्मचारी संघ सिहोरा के रामरूद्र तिवारी, ऋतुराज तिवारी, मनीष उपाध्याय, अभय दुबे, योगेश सोंधिया, अनिकेत सिंह, संतोष सिंह गौड, खेमकुमार पनिका, हरिप्रसाद विवेक गुप्ता, अजीत तिवारी, दुर्गेश गर्ग, नितिन गुप्ता, दिनेश लोखंडे, जनार्दन तिवारी, रमेश तिवारी, सुरेश पटेल यहित सतस्त कर्मचारी मौजूद रहे।


















































































