सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » जिला शिक्षा अधिकारी ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक; शिक्षण गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम सुधारने के दिए कड़े निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक; शिक्षण गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम सुधारने के दिए कड़े निर्देश

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।​सिहोरा। स्थानीय सांदीपनि विद्यालय सिहोरा में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी की अध्यक्षता में विकासखंड सिहोरा और मझौली के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नए वर्ष की इस प्रथम बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता और आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
​परंपरागत स्वागत और गरिमामयी उपस्थिति
​बैठक का शुभारंभ सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य अशोक उपाध्याय द्वारा किया गया। उन्होंने नए वर्ष की पहली बैठक के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी का शाल और श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक संचालक एवं बीईओ (मझौली) अतुल चौधरी तथा सहायक संचालक एवं बीईओ (सिहोरा) अरविंद धुर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिक्षण व्यवस्था और छात्र उपस्थिति पर जोर
​समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान समय विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया किरू
​शत-प्रतिशत उपस्थितिरू यह सुनिश्चित किया जाए कि हर बच्चा नियमित रूप से स्कूल आए, कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।
​गुणवत्तापूर्ण शिक्षण विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर ऊंचा रखा जाए और समय सीमा के भीतर सिलेबस पूर्ण कर रिवीजन कार्य शुरू किया जाए।
​व्यक्तिगत ध्यान शिक्षक प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक प्रगति से अपडेट रहें और कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दें।
​बोर्ड परीक्षा परिणाम और अधोसंरचना की समीक्षा
​घनश्याम सोनी ने विशेष रूप से कक्षा 10वीं के आगामी परीक्षा परिणामों को लेकर चिंता व्यक्त की और सभी प्राचार्यों को बेहतर रिजल्ट लाने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में न केवल शिक्षण बल्कि स्कूल के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधूरी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने की बात कही।
​बैठक में मुख्य उपस्थिति
​इस महत्वपूर्ण बैठक में विधि प्रभारी कृष्णकांत शर्मा, सहायक यंत्री ओ.पी. सिंह, उपयंत्री सुभाष शर्मा सहित सिहोरा और मझौली विकासखंड के समस्त शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने शिक्षा के स्तर को सुधारने का संकल्प लिया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें