द न्यूज 9 ढेस्क।जबलपुर।सिहोरा। सिहोरा विधानसभा 2023 के लिए सिहोरा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी एकता ठाकुर ने सिहोरा कुंडम विधानसभा के कुण्डम ग्राम पंचायत मुख्यालय का सघन जनसंपर्क किया प्रत्याशी ने अपने गांव के हर मोहल्ले हर गली हर घर में दस्तक दी गांव की बेटी के अपने घर पहुंच कर विधायक बनने का वोट मांगने को देख ग्राम वासियों में गांव की बेटी के लिए जबरदस्त अपनत्व उमड़ा ग्राम की महिलाओं ने बेटी को गले लगाकर जहां दुलार किया वहीं बड़े बुजुर्गों ने अपने दोनों हाथ बेटी के सिर में रख कर उसे जीत का आशीर्वाद दिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सिहोरा बिहारी पटेल, प्रभात कुररिया, युवा कांग्रेस नेता राहुल श्रीवास्तव, की अगुवाई में हुए जनसंपर्क में प्रत्याशी एकता के साथ उसके जिला पंचायत क्षेत्र के युवा महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल थी इस मौके पर कुलदीप सिंह बैंस पूर्व पार्षद संदीप ब्यौहार सचिन पटेल मनीष शुक्ला रमा चौरसिया इमाम खान आशीष पांडे, सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अगर जनता ने दिया आर्शीवाद तो होगा चहुमुखी विकास
सुश्री एकता ठाकुर जनसंपर्क के दौरान घर घर जाकर हर एक मतदाता से मिल रही है और ग्रामीण अपने गांवों की समस्याएँ भी बताते नजर आ रहे है तो सुश्री इाकुर उप समस्याओं के निराकरण कराने का वादा भी कर रही है। साथ ही सुश्री ठाकुर ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि सिहोरा कुंडम विधानसभा में बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल कॉलेजों की व्यवस्था में सुधार , बेहतर स्वास्थ सुविधाएँ, रोजगार के नए आयाम स्थापित कराने सहित चहुमुखी विकास के साथ जनता की सेवा ही संकल्प होगा।











