सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » क्राइम » सराफा व्यापारी से 20 लाख की मांग:दुकान के सामने बम पटक कर आरोपियों ने मांगी रकम, तीन बार में 5 लाख पर आ गए आरोपी, मोबाइल नंबर का पता भी निकला फर्जी

सराफा व्यापारी से 20 लाख की मांग:दुकान के सामने बम पटक कर आरोपियों ने मांगी रकम, तीन बार में 5 लाख पर आ गए आरोपी, मोबाइल नंबर का पता भी निकला फर्जी

द न्यूज़ 9 डेस्क। जबलपुर।मध्यप्रदेश।जबलपुर के आभूषण कारोबारी को धमकी देकर मोबाइल पर 20 लाख रुपए मांगने का मामला शुक्रवार 24 सितंबर को सामने आया। केंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपियों ने जो मोबाइल धमकी में इस्तेमाल किया, उसका एड्रस फर्जी निकला।
केंट टीआई विजय तिवारी के मुताबिक सदर में जैनेंद्र ज्वैलर्स नाम से अनिल कोचर की सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। उनकी दुकान के सामने तेज आवाज में विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये धमाका बमबाजी कर की गई थी। धमाके की खबर पाकर केंट पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। उसी दोरान अनिल कोचर के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले बदमाशों ने धमकी देते हुए दावा कि उन्होंने ही उसके दुकान के सामने धमाका किया है। जान की सलामती चाहते हों तो 20 लाख रुपए तैयार रखो।
तीन बार में रकम 20 लाख से 5 लाख हो गई
अनिल कोचर के बेटे अमित कोचर के मुताबिक बदमाशों ने इसके बाद कुल दो बार और कॉल किए। दूसरी बार में रकम 10 लाख करने और तीसरी बार में वे 5 लाख रुपए मांगने लगे। आरोपी पैसे की तत्काल व्यवस्था करने की धमकी दे रहे थे। व्यापारी ने दुकानदारी न होने का हवाला दिया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। अमित कोचर ने केंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

रंगदारी मांगे जाने पर पुलिस सकते में
खुलेआम सराफा कारोबारी को कॉल कर 20 लाख रुपए मांगे जाने की सूचना मिलते ही केंट पुलिस भी सकते में आ गई। तुरंत क्राइम ब्रांच और सायबर सेल को सक्रिय किया गया। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसके पते पर पहुंची तो वह फर्जी निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की जुगत में लगी है। टीआई विजय तिवारी के मुताबिक प्रकरण गंभीर है। मामले में जांच जारी है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें