Home » अन्य खबरे » तीन सूत्रीय मांगों पुरानी पेंशन, पदनाम पदोन्नति,व नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का सत्याग्रह व धरना 12फरवरी को

तीन सूत्रीय मांगों पुरानी पेंशन, पदनाम पदोन्नति,व नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का सत्याग्रह व धरना 12फरवरी को

द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर। सिहोरा|  पुरानी पेंशन व शिक्षक संवर्ग को पदनाम पदोन्नति,नवीन शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा 12 फरवरी को जिला मुख्यालय पर सिविक सेंटर में एक दिवसीय सत्याग्रह व धरना प्रदर्शन किया जाएगा I उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला सचिव आशीष तिवारी ने बताया कि जिलास्तरीय सत्याग्रह धरना प्रदर्शन ओ पी एस शिक्षकों की पदनाम की मांग, और प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता की तीन सूत्रीय मांगों के सन्दर्भ में किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी ब्लाकों से बड़ी संख्या में व्याख्याता,शिक्षक,सहायक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक शामिल होने सिविक सेंटर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे |
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील पचौरी,जिला सचिव आशीष तिवारी,संभागीय उपाध्यक्ष श्रीराम श्रीवास्तव, जिलाकोषाध्यक्ष विवेक रंजन शुक्ला, संरक्षक शिवकुमार दीक्षित, संगठन मंत्री अजय तिवारी,कालीचरण राय, अनिल कन्नौजिया,सनद द्विवेदी, सुरेंद्र रिछारिया,संजय उपाध्याय, प्रवीण पाराशर, राम सिंह ठाकुर, राजेश नेमा, अरुण तिवारी, संजय ज्योतिषी, ए के साहू, संतोष तिवारी, कन्हैयालाल पटेल, दिनेश मिश्रा, के एल हल्दकार , सुरेंद्र झारिया ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]