सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » फर्जी पत्रकार करता था पैसे की मांग नहीं दिए तो युवक पर कर दिया हमला

फर्जी पत्रकार करता था पैसे की मांग नहीं दिए तो युवक पर कर दिया हमला

 द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।  गत 25 अक्टूबर को मझगवां थाना अंतर्गत भानपुरा गांव में एक युवक से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पेशे से खुद को पत्रकार बताता है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वह फर्जी पत्रकार है जो लोगों को डरा धमकाकर पैसों की डिमांड करता है । दीवाली के दूसरे दिन भी राकेश पटेल नामक युवक ने गांव के ही सुनील कुशवाहा पिता रामजी कुशवाहा से पैसों की मांग की पैसे नही देने पर गालीगलौज शुरू कर दी। जिसके बाद सुनील ने विरोध किया तो राकेश ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर युवक व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट कर दी । जिसकी शिकायत थाने में की गई । एसआई राधा सिंंह ने बताया कि आरोपी का नाम राकेश पटेल है । जो पेशे से खुद को पत्रकार बताता है। और सुनील कुशवाहा से राकेश पटेल 25 अक्टूबर को पैसों की मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर गालीगलौज करने लगा जिसके बाद विरोध करने पर सुनील के साथ राकेश ने मारपीट शुरू कर दी जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राकेश पटेल , बराती पटेल,रामदास यादव सहित अन्य के खिलाफ 294,323,327,506,34 भदवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया,

आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है सिहोरा में ड्राइवर का काम करता है और सिहोरा के ही कुछ फर्जी पत्रकारों से जुड़ा है जिसके चलते सबको पत्रकारिता की धौंस दिखता है। शराब के लिए आये दिन लोगों से पैसों की मांग करता है। और पैसे नही देने पर गालीगलौज करता है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें