सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » जबलपुर में युवती पर चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में युवती पर चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। आज सुबह 10ः00 के करीब रसल चौक से सिद्धार्थ होटल जाने वाले मार्ग पर सड़क पर जा रही एक युवती को एक लड़के ने रास्ता रोका और कुछ बातचीत विवाद के बाद आरोपी हमलावर ने अपने पास छुपा कर रखी देसी पिस्तौल निकालकर एक के बाद एक युवती पर गोलियां दागना शुरू कर दिया। 27 साल की लड़की को पसली के नीचे दो गोलियां लगी इसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़ी। घटना को देखने वाले लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 100 को दी। इसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आयी और घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही आरोपी हमलावर को भागते समय पुलिस ने धर दबोचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है इसके संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि घायल लड़की जबलपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में नर्स के रूप में काम करती है। लड़की का नाम माधुरी चौधरी 27 वर्ष निवासी कटनी है। आरोपी युवक का नाम संदीप सोनी पिता चंद्रिका सोनी उम्र 34 वर्ष है आरोपी भी कटनी का ही रहने वाला है। लड़की की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग की गई देसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। गोली चलने की घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें