सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » श्रद्धा-भक्ति के साथ निकली माता, सुख-समृद्धि की कामना सिहोरा में भव्य दशहरा चल समारोह, एक दर्जन के लगभग प्रतिमाएं हुई शामिल

श्रद्धा-भक्ति के साथ निकली माता, सुख-समृद्धि की कामना सिहोरा में भव्य दशहरा चल समारोह, एक दर्जन के लगभग प्रतिमाएं हुई शामिल

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। नवरात्र की दसवीं तिथि बुधवार को सिहोरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ दशहरा चल समारोह निकाला गया। इसकी शुरुआत कटरा मोहल्ला मझौली बाईपास से हुई। नगर पालिका परिषद सिहोरा के मंच से जनप्रतिनिधियों ने चल समारोह में शामिल प्रतिमाओं की आरती उतारी, चुनरी और श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गणमान्य अतिथियों ने किया पूजन-अर्चन

चल समारोह में विधायक संतोष वरकड़े, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, व्यापारी संघ से ख्याल दास जनवानी, किशन जानवानी, राजेश दाहिया, अनुपम सराफ, अंकित तिवारी, पार्षद रीता शुक्ला, बेबी विनय पाल, लीला सुप्पी बर्मन, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अमोल चौरसिया, साधना साहू, ज्योति पटेल, मीतू खत्री, प्रमोद चौधरी, अनिल पिल्लई, सतीश यादव, सियोल जैन, ऋषभ द्विवेदी, सतीश पटेल, बिज्जू जानवानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेन्द्र ओझा, इंजीनियर गौरव चौधरी और सुशील वर्मा उपस्थित रहे।
सभी ने नगर महारानी बड़ी महाकाली सहित प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी।

धार्मिक धुनों पर झूमे श्रद्धालु समितियों के पदाधिकारी धार्मिक भजनों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नाचते-गाते हुए पुराना गुरुद्वारा, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, सरावगी मोहल्ला, श्री शिव मंदिर और बाबा ताल होते हुए खितौला हिरण नदी घाट तक पहुँचे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का स्वागत किया। 70 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन जलविहार स्थल खितौला हिरण नदी घाट पर सुबह से लेकर देर शाम तक करीब 70 से अधिक प्रतिमाओं का पारंपरिक विधि से विसर्जन किया गया।

इन समितियों ने लिया हिस्सा
वर्कशॉप दुर्गा उत्सव समिति, दो पंचमुखी दरगाह उत्सव समिति, नया बस स्टैंड सदाबहार दुर्गा उत्सव समिति, नया मोहल्ला सारंग दुर्गा उत्सव समिति, होंडा एजेंसी राम जानकी मंदिर, महाकाली, काल भैरव दुर्गा उत्सव समिति, नव ज्योति मंडल सराफा बाजार, अंकुर युवा समिति झंडा बाजार, बड़ी महाकाली, छोटी महाकाली, अजय देवगन समिति और चोपड़ा मोहल्ला सहित कई समितियों की प्रतिमाएं शामिल हुईं।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें