सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » बालदिवस पर छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता ,सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन

बालदिवस पर छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता ,सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में बाल दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक छात्राओं के लिए रंगोली, चम्मच दौड़, बोरा दौड़ , शिक्षकों और छात्राओं की कुर्सी दौड़ के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गत गुरुवार को बाल दिवस का शुभारंभ चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बच्चों के प्रति प्रेम और शिक्षाओं का स्मरण करके किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य बी एस परस्ते ने बाल दिवस का महत्व बताते हुए बच्चों को प्रेरित किया और चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलने की सीख दी। इस अवसर पर छात्रों के लिए गायन, नृत्य,और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने भी छात्राओं के साथ
मिलकर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और उनका मनोबल बढ़ाया। प्राचार्य बी एस परस्ते, उप प्राचार्य विनोद पटेल ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया छात्राओं को मेहनत और ईमानदारी से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करने के पढ़ने प्रेरित किया।
प्राचार्य बी एस परस्ते, उपप्राचार्य विनोद पटेल, अशोक तिवारी, राजेश नेमा, रूपाली श्रीवास्तव, राजेश्वरी सोनी, निधि शुक्ला, कल्पना, राम सुजान तिवारी ,करुणा तिवारी, कार्तिका गुप्ता, प्रभकिरण तिवारी, वर्षा पांडेय, अंजना तिवारी, घनश्याम बर्मन आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।