सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » क्राइम » जबलपुर में हुई बड़ी घटना , युवक ने कुल्हाड़ी से काटा जीजा का सिर

जबलपुर में हुई बड़ी घटना , युवक ने कुल्हाड़ी से काटा जीजा का सिर

द न्यूज़ 9 डेस्क जबलपुर  |  जबलपुर में एक युवक द्वारा उसकी बहन के दूसरे जाति के युवक से शादी करने से नाराज एक भाई ने ऐसा खूनी खेल खेला जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। आरोपी युवक ने अपनी ही बहन के सुहाग की बेरहमी से हत्या कर दी। जीजा को मौत के घाट उतारने के बाद युवक उसका कटा हुआ सिर बाइक से थाने लेकर पहुंचा और सरेंडर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ बहन की लाश भी घर पर फांसी के फंदे पर झूलते हुई मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

बोरी में अपने जीजा का सिर लेकर थाने पहुंचा युवक
प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत की ये खौफनाक वारदात जबलपुर शहर की है। जहां तिलवारा के शंकरघाट का रहने वाला मिंटू शिवराम शुक्ला नाम का युवक जब गुरुवार की सुबह एक बोरी लेकर थाने पहुंचा तो बोरी से खून की बूंदे टपक रही थीं। युवक को देखते ही पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। आरोपी मिंटू को हिरासत में लेने के बाद जब पुलिस ने बोरी खोलकर देखी तो उसमें एक युवक का सिर था। आरोपी मिंटू ने पूछताछ में बताया कि ये सिर उसके जीजा विजेत सुरेन्द्र कश्यप का है। जिसकी उसने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी मिंटू के बताए स्थान पर पहुंची तो उसे वहां पर विजेत का धड़ पड़ा हुआ मिला। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस को सूचना मिली कि जबलपुर के गढ़ा इलाके में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। महिला का नाम पूजा था जो कोई और नहीं बल्कि आरोपी मिंटू की बहन और मृतक विजेत की पत्नी थी। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी हुई है कि कहीं मिंटू ने ही तो बहन पूजा की हत्या कर शव को फांसी पर नहीं लटकाया था। या फिर पूजा ने खुद पति की मौत के बाद खुदकुशी की है। अभी पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही उसके बाद ही पूरा मामला क्या था स्प्ष्ट हो सकेगा ।

वहीं इस बड़ी घटना के बाद घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है ।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें