द न्यूज 9 डेस्क जबलपुर | किसान समाज संगठन’ के द्वारा गत दिवस मंगलवार कोे बी.पी ढाबा में कृषक शाला का आयोजन किया गया’ | जिसमे सभी किसान भाई की उपस्थिति में कृषि योजनाओ की जानकारी, लागत मूल्य कम कैसे किया जाए, कम भूमि में अधिक लाभ कैसे कमाया जाए, उन्नत बीजों की जानकारी, कृषक मित्र की जानकारी, अन्य कृषि लाभकारी जानकारिया, कृषि विस्तार अधिकारियो के द्वारा कृषक भाईयों को दी गई। साथ ही कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई,
कृषक शाला के अवसर पर किसान समाज संगठन के अध्यक्ष दीवान जितेन्द्र, सचिव अखलेश शारदानन्द,रूपेश ,कमलेश,केशरी,अश्वनी,आनंद,विक्रम,जीत,राजेश,अनिल, सतेंद्र,सन्तोष,दुर्गेश,वीरेंद्र, प्रमोद, मनीष,सतवंत,राममनोहर एवं अन्य समस्त किसान भाई उपस्थित रहे.।
