द न्यूज 9 डेस्क।कटनी। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के मार्ग दर्शन में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत गत दिवस वृत्त कटनी क्रमांक 03 में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में आबकारी वृत कटनी क्रमांक 1 , 2 एवं 3 की संयुक्त टीम द्वारा वृत अंतर्गत ग्राम मानपुर,टेढ़ी, बिचपुरा में दबिश दी गई ।
दबिश के दौरान, 25 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं प्लास्टिक के गुमो में 720 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आब.अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क एवं 34(1) च के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये, महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया ।
उक्त कार्यवाही में वृत्त क्रमांक 3 प्रभारी आंचल प्रजापति, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, केशव उइके एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।

















































































