Home » क्राइम » कटनी में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.59 लाख रुपये की सामग्री जप्त

कटनी में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.59 लाख रुपये की सामग्री जप्त

कटनी में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.59 लाख रुपये की सामग्री जप्त

द न्यूज 9 डेस्क। कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को वृत्त विजयराघवगढ़ एवं बड़वारा क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 1510 किलोग्राम महुआ लाहन और 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 59 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 9 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

विजयराघवगढ़ क्षेत्र में 6 प्रकरण दर्ज

आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में टीम ने वृत्त विजयराघवगढ़ के ग्राम बरहट, नरेड़ी, शांतिनगर और बारातीताल किनारे स्थित अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 880 किलोग्राम महुआ लाहन और 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। महुआ लाहन के नमूने सुरक्षित करने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1) क एवं च के तहत 6 प्रकरण दर्ज किए गए।

बड़वारा क्षेत्र में भी आबकारी टीम की दबिश

इसी तरह वृत्त बड़वारा में बरही थाना अंतर्गत ग्राम उभरा, छिंदिया टोला, बरही और जाजगढ़ में चिह्नित अवैध शराब निर्माण स्थलों पर दबिश दी गई। यहां से 630 किलोग्राम महुआ लाहन और 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई। टीम द्वारा महुआ लाहन के नमूने सुरक्षित करने के बाद शेष लाहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, वृत्त प्रभारी बड़वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े, वृत्त विजयराघवगढ़ प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, आबकारी उपनिरीक्षक सीमा कोल सहित अन्य आबकारी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]