द न्यूज़ 9 डेस्क जबलपुर। गत 16 सितंबर को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्रीष दुबे, महासचिव मनीष पांडे द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि संघ द्वारा द्वारा कर्मचारियों की जायज एवं नियमानुसार मांगे जिसमें प्रमुख स्थाई विनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण, आवास आवंटन, समयमान, तकनीकी कर्मचारियों का सातवां वेतन प्रदान करने, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, 2008 में नियमित किए गए कर्मचारियों को समयमान वेतनमान को अंतर राशि का भुगतान करने, शैक्षणिक विभागों के कर्मचारियों जो परीक्षा कार्य में संलग्न है उन्हें श्रम साध्य भत्ता का भुगतान करने, 10, 20 एवं 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को समय मान वेतन प्रदान करने, आदि के संबंधित मांगपत्र जनवरी 2022 में विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा गया था, मांग पत्र के संबंध में कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि एवं कुलपति एवं कुलसचिव के बीच मांगों के संबंध में कई बार वार्ता हुई, मौखिक आश्वासन भी दिए गए, लेकिन किसी भी मांग की पूर्ति का लिखित आदेश जारी नहीं किया गया, कर्मचारी संघ ने पुनः दिनांक 31 अगस्त 2022 को मांगों की पूर्ति हेतु मांग पत्र दिया, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों की पूर्ति हेतु आगामी 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है, साथ श्री दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों के द्वारा कार्य के बहिष्कार करने से जो भी कार्य प्रभावित होगा, उसकी संपूर्ण जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी, जिसको लेकर संघ ने गत 16 सितंबर को विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र सौंपा कर अवगत कराया है।









