Home » अन्य खबरे » ऑक्सीजन पहुंचते ही मरीजों के परिजनों में सिलेंडर की लूटमार, पहुंची पुलिस

ऑक्सीजन पहुंचते ही मरीजों के परिजनों में सिलेंडर की लूटमार, पहुंची पुलिस

द न्यूज 9 डेस्क दमोह, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना का संकट जहां जारी है वहीं दूसरी तरफ संकटकाल के बीच अप्रत्याशित घटनाओं का सिलसिला भी जारी है इस बीच ही मंगलवार रात ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई की गई थी जिस दौरान ऑक्सीजन पहुंचते ही मरीजों के परिजनों ने सिलेंडर की लूटमार शुरू हो गई।

जानें क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला अस्पताल में मंगलवार रात 11.30 बजे का है जहां प्रशासन द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडरों की सप्लाई की गई थी। इसी दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन सिलेंडर उठाक कर ले गए जिसके बाद स्टाफ ने जब सिलेंडर वापस मांगे तो परिजन बदतमीजी पर उतारू हो गए ज्यादा मामला बढ़ते ही अस्पताल प्रबंधन को पुलिस को बुलानी पड़ी।

पुलिस के पहुंचते ही सिलेंडर नहीं देने पर अड़े परिजन

इस संबंध में, पुलिस के मौके पर पहुंचते ही मामले को संज्ञान में लिया गया जहां परिजनों ने सिलेंडर वापस नहीं दिए। आज बुधवार सुबह सिलेंडरों की जरूरत पड़ी तो हंगामा मचा। फिर पुलिस आई और लोगों से बातचीत की। इसके बाद भी लोग सिलेंडर देने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद भी किसी तरह पुलिस कुछ सिलेंडर ला पाई, लेकिन कई लोगों ने अभी भी सिलेंडर वापस नहीं किए हैं।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]