सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » “अभी करो अर्जेंट करो हमें परमानेंट करो”,शिक्षक दिवस पर अतिथि शिक्षकों ने किया शिक्षक दिवस का बहिष्कार

“अभी करो अर्जेंट करो हमें परमानेंट करो”,शिक्षक दिवस पर अतिथि शिक्षकों ने किया शिक्षक दिवस का बहिष्कार

 द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।

आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अतिथि शिक्षक संघ सिहोरा द्वारा शिक्षकों ने जिनमें महिला अतिथि शिक्षक सहित बड़ी संख्या में रैली का आयोजन किया। मध्यप्रदेश शासन और सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए जिले के अतिथि शिक्षक लामबंद हुए सिहोरा थाना मैदान में बैठक संपन्न करने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तक विशाल रैली निकालकर सरकार के द्वारा किए जा रहे अतिथि शिक्षकों पर अत्याचार और अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पुलिस प्रशासन की विधिवत अनुमति के बीच सभी अतिथि शिक्षकों ने एक स्वर में मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग से मांग की है कि मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्यों व देश के अनेक राज्यों की भांति अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करें अतिथि शिक्षक के पद पर नई भर्ती,पदोन्नति व स्थानांतरण से किसी को नियुक्ति ना दी जाए वहीं 12 माह 62 वर्ष तक कार्यकाल के साथ तत्काल मानदेय वृद्धि निश्चित कर मुख्यमंत्री के कथन अनुसार विभागीय परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाए अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हेमंत तिवारी के मार्गदर्शन में विमल किशोर यादव ने बताया कि अभी सरकार हमारी मांग नहीं मानती तो आगामी दिनों में राजधानी भोपाल में सीएम हाउस का घेराव कर आमरण अनशन किया जाएगा। सरकारी शिक्षकों को केंद्र के समान समान कार्य समान वेतन की मांग को सरकार पूरा करती जा रही है लेकिन अतिथि शिक्षकों से शासकीय शिक्षकों के बराबर समान कार्य लेकर भी समान वेतन देने के बजाय बेहद अल्प मानदेय मजदूरों से कम दिया जा रहा है जिससे शिक्षक जैसे सम्मानीय पद का अपमान हो रहा है। अतः शिक्षक संघ ने निर्णय किया है 5 सितंबर शिक्षक दिवस को अतिथि शिक्षकों द्वारा शिक्षक दिवस नहीं मनाया गया सभी अतिथि शिक्षकों ने विद्यालयों का बहिष्कार किया। इस अवसर पर सुलभ मिश्रा, राहुल मिश्रा, विमल किशोर यादव, सुजीत पटेल स्नेह लता यादव सचिन नामदेव मनोज यादव नरेश बर्मन एल.पी.पटेल अजय दीपांकर प्रवीण साहू आदि बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक सम्मिलित हुए।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें