सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » पोंडा के तहसील बनने की प्रक्रिया के बीच उठी मांग, सिहोरा तहसील में शामिल होना चाहते हैं खुडावल ग्रामवासी,

पोंडा के तहसील बनने की प्रक्रिया के बीच उठी मांग, सिहोरा तहसील में शामिल होना चाहते हैं खुडावल ग्रामवासी,

द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर। सिहोरा – प्रस्तावित पोंडा तहसील के खुडावल ग्राम वासियों ने अपने ग्राम के पोंडा तहसील में शामिल होने पर ऐतराज दर्ज किया है ।ग्रामवासी चाहते हैं कि उन्हें सिहोरा तहसील में जोड़ा जाए।ग्रामवासियों ने सिहोरा के जिला बनने पर उनके ग्राम को सिहोरा में शामिल करने की भी मांग रखी। तत्संबंध में ग्राम के सरपंच गजेंद्र खंपरिया ने कहा कि खुडावल के प्रत्येक नागरिक के लिए सिहोरा एक मोहल्ले जैसा है। खुडावल से सिहोरा की दूरी मात्र 2 किलोमीटर है। खुडावल के प्रत्येक घर का व्यापार या अन्य क्षेत्रों में सीधा संपर्क सिहोरा से ही है ,ऐसी दशा में उसे पोंडा तहसील में मिलाया जाना बिल्कुल भी उचित नहीं है। ग्राम के हरि दुबे ने कहा कि यद्यपि अभी भी उनका ग्राम खुडाबल मझौली तहसील में शामिल है जो कि उनके ग्राम से 25 किलोमीटर दूर है और सिहोरा 2 किलोमीटर दूर है ।अब यदि नया परिसीमन हो रहा है और उनके ग्राम को नई तहसील में जोड़ा जा रहा है तो ऐसे में जनहित में सही निर्णय लिया जाना चाहिए और उनके ग्राम को पोडा की बजाय सिहोरा तहसील में शामिल किया जाना चाहिए। ग्राम के उमाशंकर पटेल, राजेश कुशवाहा, मुकेश पटेल, राजेश पटेल, शरद उपाध्याय, मुन्ना गोटिया, रामाधार दाहिया, संजू पटेल आदि ने खुडावल ग्राम को सिहोरा तहसील में शामिल करने की मांग की और सिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें