द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। गत रात्रि खितौला के मुख्य बस स्टैण्ड के पास स्थित दुकानों में चोरों ने धावा बोल दिया और दुकानों के ताला तोड़कर दुकान में रखे नगदी और चिल्लर पर हाथ साफ कर गए।
खितौला थाना अंतर्गत इंद्र कुमार काडरा निवासी वार्ड क्रं ने थाना खितौला में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मेरे मकान के सामने मेरी स्वयं की जनरल स्टोर्स की थोक की दुकान है कल दिनांक 26 जनवरी 26 को रात करीब 9 बजे बजे मैं अपनी दुकान बंद करके दुकान के पीछे तरफ अपने घर चला गया था सुबह 07ः30 बजे उठकर दुकान तरफ आकर देखा तो दुकान की छोटी सटर के दो ताले टूटे थे, आधी सटर खुली थी
तब मेरे द्वारा तत्काल दुकान के अंदर जाकर देखा कि कैश की पेटी बिखरी पड़ी थी उसमें रखे 30-35 हजार रूपये नगद एवं चिल्लर गायब थे कोई अज्ञात चोर रात्रि में मेरी दुकान की सटर का ताला तोडकर अंदर घुसकर नगदी एवं चिल्लर रूपये की चोरी कर ले गया है वहीं कुछ दूरी पर अमर सहजवानी के चावल की दुकान का भी ताला टूटा था अमर सहजवानी ने बताया कि उनके दुकान के काउंटर से भी लगभग 10-15 हजार रूपये चोरी हुये हैं तथा बस स्टैंड के पास प्रमोद कुमार चौरसिया के पान टपरा का भी ताला टूटा हुआ है जिसपर पुलिस द्वारा भारतीय न्याय सहिता बीएनएस की धारा 331( 4), 305 ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


































































































































































