सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » 20 वर्षो से लगातार एक सीट देने वाले सिहोरा के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया त्यागे मुख्यमंत्री, जिला मुद्दे से दूरी सिहोरावासियों के वोट का अपमान

20 वर्षो से लगातार एक सीट देने वाले सिहोरा के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया त्यागे मुख्यमंत्री, जिला मुद्दे से दूरी सिहोरावासियों के वोट का अपमान

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।  सिहोरा की जनता ने भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगातार 20 वर्षो से प्रत्येक स्तर पर वोट के प्रमाण के साथ अपना समर्पण दिखाया पर सिहोरा के सम्मान के प्रति मुख्यमंत्री का उपेक्षापूर्ण रवैया सिहोरावासियों के वोट का अपमान है।मुख्यमंत्री जी प्रदेश में जहाँ लगातार नए जिले जिले,तहसील और नगर पालिकाएं घोषित कर रहे है वहीं सिहोरा में डेढ़ वर्ष से चल रहे जिला आंदोलन को लेकर बेसुध है। जबलपुर में आमंत्रित करें मुख्यमंत्री- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन ,मानस तिवारी ने कहा कि 10 जून को मुख्यमंत्री जबलपुर आ रहे है।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से महज 40 किमी दूर स्थित सिहोरा सरकार की उपेक्षा से आहत है।मुख्यमंत्री जी को लोकतांत्रिक नजरिया अपनाते हुए आंदोलित समिति को स्वयं चर्चा हेतु आमंत्रित करना चाहिए।
पिछली बार बुलाकर नही मिले थे मुख्यमंत्री- समिति के विकास दुबे, सुशील जैन और अमित बक्शी ने बताया कि इससे पूर्व विधायक सिहोरा की अगुवाई में सिहोरा जिले मुद्दे पर गणतंत्र दिवस के दौरान मुख्यमंत्री जी से मिलने हेतु कार्यक्रम तय हुआ था ।प्रशासन स्तर से भी इसकी सूचना समिति को दी गई परंतु कार्यक्रम के ठीक पहले यह सूचना दी गई कि मुख्यमंत्री सिहोरा वासियों से नही मिलना चाहते।इसके बाद भी जबलपुर मुख्यमंत्री की सभा मे पहुँचे समिति के सदस्यों को पुलिस बल द्वारा बलपूर्वक मुख्यमंत्री से मिलने से रोका गया था।
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के कृष्ण कुमार कुररिया,रामजी शुक्ला,नागेन्द्र कुररिया,अमित बक्शी,सुखदेव कौरव,नत्थू पटेल, रामलाल साहू ,मोहन सोंधिया आदि ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे लाडली बहना योजना के जबलपुर के कार्यक्रम के दौरान सिहोरावासियों को चर्चा हेतु आमंत्रित करें।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें