सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » कंकाली मोहल्ला के गोविंदाओं की टोली ने फोड़ी 25 फुट ऊंची दही हांडी

कंकाली मोहल्ला के गोविंदाओं की टोली ने फोड़ी 25 फुट ऊंची दही हांडी

 

सिहोरा के अरुणाभ घोष स्टेडियम में लफ़्ज वेलफेयर सोसाइटी का आयोजन : नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे ने विजेता टोली को दी पुरस्कार की 11 हजार की राशि

द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सिहोरा के अरुणाभ घोष स्टेडियम में लफ़्ज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 25 फुट ऊंची दही हांडी का आयोजन किया गया। सिहोरा-खितौला सहित अलग-अलग जगह से आई गोविंदा की टोलियों ने दही हांडी फोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता कंकाली मोहल्ला सिहोरा की गोविंदाओं की टोली को मिली। रात्रि 11 बजे गोविंदा की टोली ने 25 फुट ऊंची दही हांडी को फोड़ कर सफलता हासिल की।

बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, नगर पालिका सिहोरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे ने 25 फुट ऊंची दही हांडी फोड़ने वाले गोविंदाओं की टोली को 15 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। दही हांडी प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई थी। टोलियों के लिए 25 फुट ऊंची ऊंचाई वाली दही हांडी, वहीं महिलाओं एवं बच्चों के लिए आंख में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ एवं छोटे बच्चों के लिए मटकी में गेंद डालने वाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। अतिथि अजय बेटू शर्मा, विनय पटेल(सरपंच), अंशु परौहा,चीकू तिवारी, रश्मि सेठी जी,टी आई सिहोरा,नगर पालिका, अनुभिभागीय अधिकारी, और सिहोरा के समस्त सहयोगी गण। बेबी विनय पाल के द्वारा 21 किलो लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया गया ,साधना साहू और रश्मि सेठी जी द्वारा,विजेता को पुरुस्कार दिए। आयोजन को सफल बनाने में लफ्ज़ वेलफेयर सोसाइटी के राहुल पहारिया, सावन पहारिया, वरुण खत्री, आयुष दुआ, आयुष सेठी, कैलाश दुबे, सौरव शुक्ला, विकास, भैरव, रोहित, गोलू का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें