सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » डीएपी का रैक पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़

डीएपी का रैक पहुंचते ही उमड़ी किसानों की भीड़

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।रबी सीजन में गेहूं की बोवनी के लिए डीएपी- यूरिया के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को विपणन संघ (डबल लॉक) सिहोरा के गोदाम में डीएपी का रैक पहुंचते ही किसानों की किसानों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। 4 और 5 नवंबर को जिन किसानों के नाम लिस्ट में थे उसी क्रमानुसार किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में डीएपी का वितरण किया गया। वही यूरिया के लिए अभी किसानों को सोमवार या मंगलवार तक का इंतजार करना पड़ेगा। मालूम रहे कि 10 दिनों से डबल लॉक में डीएपी और यूरिया कास्ट आफ पूरी तरह खत्म हो गया था वही किसान एक-एक बोरी डीएपी और यूरिया के लिए हालाकान थे।

जानकारी के मुताबिक सिहोरा स्थित के गोदाम में डीएपी का एक रैक शुक्रवार को ही पहुंच गया था। शनिवार को एक रैक पहुंचने की खबर लगते ही किसान डबल लॉक के गोदाम पहुंच गए। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पहले ही कृषि विभाग के अधिकारी और पुलिस का अमला डबल लाके के गोदाम में मौजूद था। चार और पांच नवंबर को जिन किसानों के नाम लिस्ट में थे उन किसानों को क्रमानुसार डीएपी का वितरण किया गया।

75 टन डीएपी पहुंची डबल लॉक में

जानकारी के मुताबिक डबल लाख के गोदाम में 75 टन डीएपी का रैक पहुंचा था। क्रमानुसार करीब 200 से अधिक किसानों को डीएपी किसानों को वितरित की गई। साथ ही यूरिया का भी एक ट्रक वितरण के लिए विपणन संघ के गोदाम में आ गया था, लेकिन किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यूरिया का वितरण सोमवार या मंगलवार को किसानों को क्रमानुसार किया जाएगा।

किसानों का आरोप डीएपी की क्वालिटी सही नहीं, बोरी से बैच नंबर गायब

डबल लॉक की गोदाम में किसानों के वितरण के लिए पहुंचा डीएपी का रैक सही नहीं होने का आरोप किसानों ने लगाया किसानों का कहना था कि डीएपी की बोरी में संबंधित कंपनी का बैच नंबर तक नहीं है। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश भी देखा गया।

वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी ने मौके पर लिए डीएपी के सैंपल

किसानों द्वारा डीएपी की क्वालिटी की क्वालिटी सही नहीं होने को लेकर सिहोरा के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जेएस राठौर ने डीएपी की सैंपलिंग कराई। संबंधित डीएपी की सैंपलिंग को जबलपुर भेजा जाएगा जहां इसकी क्वालिटी की जांच होगी।

इनका कहना

डबल लॉक में 75 टन डीएपी का रैक पहुंचा था। किसानों द्वारा क्वालिटी सही नहीं होने की बात को लेकर मौके पर डीएपी की बोरियों से सेंपलिंग कराई गई है। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

जेएस राठौर, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सिहोरा

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें