सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » संदीपनी पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उ. माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में ‘उमंग दिवस’ का भव्य आयोजन

संदीपनी पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उ. माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में ‘उमंग दिवस’ का भव्य आयोजन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा।  संदीपनी पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उ. माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में ‘उमंग दिवस’ बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक और व्यक्तिगत मुद्दों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
​बच्चों ने साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा और मानसिक हिंसा जैसे गंभीर विषयों पर नाटिका और अन्य प्रस्तुतियाँ देकर जागरूकता फैलाई। इसके अलावा, चित्रकला, प्रश्न मंच और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कई छात्रों ने अपने अनुभव भी साझा किए, जिससे दूसरों को प्रेरणा मिली।
​इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, अशोक उपाध्याय, ने उमंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा, “हम जितना प्रसन्न और खुश रहेंगे, उतने ही उत्साह और उमंग के साथ हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि इन गतिविधियों से बच्चों में अन्य कौशलों का विकास होता है, जो जीवन में सफलता के लिए बहुत ज़रूरी हैं।
​उप प्राचार्य शैलेंद्र मिश्रा, उमंग के प्रभारी रमेश नापित, विद्यालय की करियर काउंसलर डॉ. मनीषा खरे और स्वास्थ्य विभाग से काउंसलर श्रीमती ज्योति गुप्ता ने भी बच्चों को संबोधित किया और उनका मार्गदर्शन किया। ​इस कार्यक्रम में रामबरन हल्दकार, रवि प्रकाश मिश्रा, श्रीमती संगीता कच्छी, अमित श्रीवास्तव,अमित जैन, मनीष विश्वकर्मा, श्रीमती वर्षा साहू, अशोक राय सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने किया छात्रों को जागरूक, साइबर फ्रॉड और पोक्सो एक्ट पर दी जानकारी

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें