सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर!

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » सिहोरा वासियों के सब्र का बांध टूटा, मुख्यमंत्री और सिहोरा विरोधी शक्तियों का फूंका पुतला, मीसाबंदियों ने किया सम्मान पत्र वापस

सिहोरा वासियों के सब्र का बांध टूटा, मुख्यमंत्री और सिहोरा विरोधी शक्तियों का फूंका पुतला, मीसाबंदियों ने किया सम्मान पत्र वापस

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। सिहोरा जिला की मांग पर लगातार आंदोलित सिहोरा वासियों का सब्र टूटता दिखाई दिया ।सिहोरा वासियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर में एक विशाल रैली निकाली, मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका, सिहोरा जिले का विरोध करने वाली ताकतों का पुतला फूंका और विधायक कार्यालय के बाहर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए अपना उग्र प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में दो मीसाबंदी परिवारों ने सिहोरा जिला के समर्थन में अपना सम्मान पत्र सिहोरा एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के आह्वान पर विगत दो वर्षाे से सिहोरा जिला आंदोलन चल रहा है।

गिरते पानी में निकाली रैली

जैसे ही सिहोरावासी दोपहर 3 बजे रैली के रूप में निकलने को तैयार हुए भीषण बारिश का दौर शुरू हो गया।गिरते पानी में भी आंदोलनकारियों के हौसले कम नहीं हुए और उन्होंने शासन के विरोध और सिहोरा जिला के समर्थन में नारेबाजी करते हुए गिरते पानी में ही पूरे नगर में रैली निकाली।

यहां रैली वहां फूंका पुतला –

सिहोरा वासी एक तरफ रैली निकालते रहे वहीं कुछ आक्रोशित लोगो ने गौरी तिराहे में मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया ।इस पुतले फूंकने की बात से प्रशासन और आंदोलनकारी दोनो अंजान रहे।इससे पहले की प्रशासन कुछ कर पाता उग्र भीड़ ने मुख्यमंत्री के पुतले को राख में मिला दिया। इसके बाद एक बार फिर जब धरना स्थल पर मीसाबंदी सम्मान लौटाने की तैयारी कर रहे थे आक्रोशित जनों द्वारा सिहोरा एसडीएम और तहसीलदार के सामने ही सिहोरा जिले का विरोध करने वालों शक्तियों का पुतला फूंक दिया गया।

विधायक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन नारेबाजी-

रैली के मध्य में जैसे ही सिहोरा विधायक नंदनी मरावी का कार्यालय सामने आया रैली में शामिल लोग विधायक कार्यालय के सामने ही जमीन पर बैठ अपने गुस्से का इजहार करने लगे।इस दौरान भाजपा कार्यालय में मौजूद भाजपा नेताओं द्वारा सड़क पर बैठे लोगो का मखौल उड़ानें से रैली में शामिल लोग नाराज हो गए और उन्होंने विधायक नंदनी मरावी और मुख्यमंत्री के मुर्दाबाद के जबरदस्त नारे लगाना शुरू कर दिए ।इसके बाद प्रशासन ने मोर्चा संभाला और बंद यातायात शुरू हुआ ।

दो मीसाबंदी परिवारों ने लौटाए सम्मान पत्र –

रैली के समापन में दो मीसाबंदी परिवारों स्व पुरुषोत्तम साहू और स्व किशन चंद साहू ने उन्हें मिले सम्मान पत्र और सम्मान निधि सिहोरा एसडीएम और तहसीलदार को लौटाया।मीसाबंदी परिवार के सदस्य और पूर्व स्वयं सेवक प्रमोद जी साहू ने कहा कि वे सिहोरा की लगातार होती उपेक्षा से हुए आहत है और किसी भी स्थिति में सरकार से सिहोरा को जिला बनाने की मांग करते हैं।

कार्यक्रम में समाज के प्रत्येक वर्ग का भरपूर सहयोग मिला ।सिहोरा के व्यापारी संघ, अधिवक्ता संघ, किसान संघ,ब्राह्मण समाज,जैन समाज,साहू समाज और अनेक सामाजिक संगठनों ने सक्रिय सहभागिता देते हुए आंदोलन को सफल बनाया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें