सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » ग्राम पंचायत धनगवां की शासकीय जमीन पर दबंगों का कब्जा

ग्राम पंचायत धनगवां की शासकीय जमीन पर दबंगों का कब्जा

द न्यूज 9 डेस्क जबलपुर । विधानसभा क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत धनगवां में ग्राम पंचायत के ठीक सामने खाली पड़ी शासकीय जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ ग्राम पंचायत की शासकीय जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा दबंगता दिखाते हुए कब्जा कर निर्माण कार्य खुलेआम धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिसकी लिखित शिकायत ग्राम सरपंच द्वारा एसडीएम तथा तहसीलदार सहित राजस्व के जिम्मेदार अधिकारियों से अनेको बार की जा चुकी है परंतु जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आज दिनांक तक उन अवैध कब्जाधारियों पर कोई कार्यवाही नही करने से उनके हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे है और उनके द्वारा ग्राम पंचायत की एक मात्र उपयोगी जमीन पर लगातार अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है सरपंच द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की गई की मामले को गंभीरता को देखते हुए पंचायत की शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाय।

पूर्व में भी किया गया था कब्जा
सरपंच रामकुमार पटेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्ष 2019 से पंचायत की खाली पड़ी एकमात्र उपयोगी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसकी लगातार शिकायत की जाती रही है परंतु उक्त दबंगों पर कोई कार्यवाही नही की गई।

पंचायत की एक मात्र एकमात्र उपयोगी जमीन है
प्राप्त जानकारी के अनुसा ग्राम पंचायत भवन के सामने पड़ी खाली जमीन पंचायत की एक मात्र उपयोगी जमीन है जिसमें मनरेगा के द्वारा उस जमीन पर मुरूम डालकर समतलीकरण का कार्य पंचायत के मद से कराया गया था, ताकि भविष्य मंे अगर पंचायत को किसी प्रकार की आवश्यकता होती है तो उक्त खाली पडी भूमि का उपयोग किया जा सकेगा। परंतु खाली पड़ी भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है।

शिकायत करने पर मिलती है धमकियां
सरपंर रामकुमार पटैल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अवैध कब्जे की जब शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की गई तो इसकी भनक उन दबंगों को लग गई जिसके बाद अवैध कब्जाधारियों द्वारा सरपंच को गाली गलौच कर धमकियां दी जाती रही है ।

शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही
ग्राम पंचायत धनगवां सरपंच रामकुमार पटैल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा व नायब तहसीलदार मझौली को लिखित शिकायत द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत के ठीक सामने पड़ी शासकीय जमीन पर शेख मुनीर बेहना, श्याम यादव, अशोक विश्वकर्मा द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया है और अभी भी लगातार अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है परंतु शिकायत के बाद भी राजस्व के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उक्त दबंग कब्जाधारियों पर काई कार्यवाही नहीं की गई।

सरपंच सहित ग्रामवासियायें द्वारा पंचायत की जमीन दबंगों से खाली कराने शासन प्रशासन से की मांग
ग्राम पंचायत धनगवां के सरपंच सहित ग्राम वासियों ने कलेक्टर जबलपुर, अनुविभागीय अधिकारी, व तहसीलदार से मांग की है ग्राम पंचायत भवन के सामने पड़ी उक्त जमीन पंचायत की एकमात्र उपयोगी जमीन है जिसको दबंगों के अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उक्त कब्जाधारियों पर उचित कार्यवाही की जाए,

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें