द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा । छिंदवाड़ा के सांसद विवेक (बंटी) साहू द्वारा निकाली जा रही मैहर तक धार्मिक पदयात्रा के सिहोरा आगमन पर साहू समाज सिहोरा खितौला, मझौली द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। सांसद साहू का ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, शाल, श्रीफल, माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संतोष बरकड़े विधायक, अनुपम सराफ, राजेश दाहिया, साहू समाज सिहोरा अध्यक्ष अमित साहू, सगोड़ी सरपंच दीपक साहू, सचिन साहू,विजय साहू, अजय साहू संयोजक, राजेंद्र साहू, अरविंद साहू, आश्रम सरपंच अजय साहू, राकेश साहू, योगी साहू, राजेश साहू, हिमांशु साहू, किशोरी लाल साहू, प्रिंस साहू,राजेश साहू, मनोज साहू, सतीश साहू, आंचल साहू, धर्मेंद्र साहू, दिनेश साहू,दीपक साहू, महिला अध्यक्ष अंशुल साहू, साधना साहू, सारिका साहू मनीषा साहू, कृष्णा सरावगी, पार्षद ज्योति चक्रवर्ती, पार्षद गीता पटेल वर्षा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।










