सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » खेल-जगत » सिहोरा पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सिहोरा पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर। सिहोरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक जालसाज को गिरफ्तार किया और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया,
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को भू माफियो एवं गरीब किसानो की जमीन को हड़पने व गलत तरीके से जमीन का सौदा कराकर छलपूर्वक षड़यंत्र कर रूपयो का गबन करने वाले लोगो के विरूध्द कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसपर आवेदक राजू गड़ारी, संतोष गड़ारी पिता स्व. रामदास गड़ारी निवासीगण ग्राम तलाड़ थाना सिहोरा द्वारा अनवादेक प्रेमचंद यादव, शशी बाई गडारी निवासी तलाड के द्वारा धोखाधड़ी व जालसाजी करने के सम्बंध मे आवेदन पत्र पेश किया गया है जो आवेदन पत्र की जांच मे पाया गया कि आवेदक राजू गड़ारी, संतोष गड़ारी की ग्राम तलाड़ की कृषि भूमि खसरा नम्बर 85,86,101 है जिसमें क्रमशः रकबा 0.232 हेक्टेयर, 0.196 हेक्टेयर, 0.18 हेक्टेयर कुल रकबा 0.608 हेक्टेयर कृषि भूमि को अनावेदक प्रेमचंद यादव, शशिबाई गड़ारी निवासी तलाड़ द्वारा रंगलाल चक्रवर्ती निवासी ग्राम तलाड़ से 20,52,000 रुपये में सौदा कर विक्रय कराकर रजिस्ट्री कराई गई तथा रजिस्ट्री के उपरान्त प्राप्त की गई राशी 20,52,000 रुपये को अनावेदक प्रेमचंद यादव, शशी बाई गडारी द्वारा अपने पास रख लिया गया । अनावेदक प्रेमचंद यादव, शशिबाई गड़ारी द्वारा ग्राम मौजा बघराजखुर्द तहसील बहोरीबंद जिला कटनी के अन्तर्गत स्थित कृषि भुमि को 9,00000 रूपये मे आवेदक राजू गड़ारी की पत्नी शशिबाई गड़ारी तथा संतोष गडारी के नाम से पृथक-पृथक कटनी रजिस्ट्री कार्यालय से रजिस्ट्री करायी गयी है तथा षड़यंत्र कर छलपूर्वक शेष बची राशी 11,52000 रुपये का गबन कर अवैध लाभ अर्जित किया गया है जो अनावेदक प्रेमचन्द यादव, श्रीमती शशिबाई गडारी निवासी तलाड थाना सिहोरा के विरूध्द धारा 406, 417, 420,120बी,34 भा.द.वि.का अपराध पंजीबध्द किया गया । आरोपी प्रेमचन्द यादव के विरूध्द पूर्व मे भी धोखाधड़ी व जालसाजी का अपराध पंजीबध्द कर चालान माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है आरोपी के विरूध्द पूर्व मे थाना सिहोरा मे तीन अपराध पंजीबध्द है जो आदतन अपराधी है ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला जबलपुर सूर्यकान्त शर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिहोरा श्रीमती पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी सिहोरा विपिन सिंह के द्वारा आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया तथा प्रकरण के आरोपी प्रेमचन्द यादव को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा उपजेल सिहोरा भेजा गया है ।
गिरफ्तार आरोपी प्रेमचन्द उर्फ चिक्कू यादव पिता स्व.रतिराम यादव उम्र 58 साल निवासी ग्राम तलाड थाना सिहोरा द्वारा 11,52,000 रुपये की राशि का गबन किया गया था।
आरोपी को पकड़ने में उल्लेखनीय भूमिकाः- ं उपनिरीरीक्षक बी. आर. ठाकुर, आरक्षक राकेश यादव, आरक्षक चन्दन सिंह, सैनिक रामकिशोर तिवारी की सराहनीय भूमिका रही ।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें