सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » बड़ी खबर » मानसून 31 मई को भारत में देगा दस्तक, मौसम विभाग ने कहा- केरल तट से 200 किलोमीटर दूर है मानसून

मानसून 31 मई को भारत में देगा दस्तक, मौसम विभाग ने कहा- केरल तट से 200 किलोमीटर दूर है मानसून

द न्यूज 9 डेस्क नई दिल्ली। केरल के रास्ते मानसून 31 मई को भारत में दस्तक देगा। दो चक्रवाती तूफान ताऊते और यास के प्रभाव की वजह से मानसून तय समय से दो दिन पहले केरल के तट पर पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अभी सामान्य गति से चल रहा है। इसकी उत्तरी सीमा केरल के तट से अभी करीब 200 किलोमीटर दूर है। ये गुरुवार को मालदीव को पार कर चुका है। वैसे मानसून के केरल पहुंचने की तारीख 1 जून है, लेकिन मौसम विभाग ने 31 मई का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने ताऊते और यास चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए मानसून के जल्दी आने की संभावना जताई थी। IMD के मुताबिक मानसून 27 से 29 मई के बीच आने वाला था, लेकिन अब 30 मई से 1 जून के बीच ही इसके आने की संभावना है। हालांकि 31 मई इसकी तय तारीख है। चक्रवात की वजह से केरल में मानसून के लिए ज्यादा अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं, यहां कई इलाकों में लगातार हल्की से मध्यम-तीव्रता वाली बारिश हो रही है। केरल के एर्नाकुलम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, पठानमथिट्टा और तिरुवनंतपुरम जिलों में 24 घंटे में 19 मिमी से 115 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अभी केरल तट से 200 किलोमीटर की दूरी पर है। गुरूवार को ये मालदीव को भी पार कर चुका है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मानसून ने 21 मई को दस्तक दी। 24 मई को श्रीलंका के दक्षिण तट पर पहुंचा। मानसून की उत्तरी सीमा कोमोरिन सागर पहुंच गई है। मानसून को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कुछ इलाकों में सात से 11 सेंटीमीटर की भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के मुताबिक, बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही इस दौरान द्वीपसमूह में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें