सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » जातिगत भेदभाव के शिकार अनुसूचित जाति के परिवारों को न्याय दिलाने बसपा ने भरी हुंकार, बस स्टैंड में जंगी प्रदर्शन

जातिगत भेदभाव के शिकार अनुसूचित जाति के परिवारों को न्याय दिलाने बसपा ने भरी हुंकार, बस स्टैंड में जंगी प्रदर्शन

द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी बालकिशन चौधरी एवं जिला अध्यक्ष एडवोकेट लखन अहिरवार के नेतृत्व में सिहोरा बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन का आयोजन कर जातिगत भेदभाव के शिकार अनुसूचित जाति के परिवारों को न्याय दिलाने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुये तत्काल कठोर कार्यवाही सहित बिन्दुवार दिये गये ज्ञापन में मामलो में लिप्त पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के साथ-साथ पीड़ितों की हुई हानि के लिये तत्काल मुआवजा प्रदान कराये जाने की मांग की गई है। साथ ही बताया गया कि 27 जुलाई 2022 की दोपहर ग्राम गोरहा थाना सिहोरा निवासी अनुसूचित जाति के कई परिवारो ने थाना सिहोरा में उनके ऊपर प्राणघातक हमले की आशंका के चलते प्राथमिकी दर्ज कराई, दिनांक 27 जुलाई की रात्रि को ही गांव के दबंगों ने इन सभी अनुसूचित जाति के परिवारों पर घरों के दरवाजे फाड़ते हुये हमला कर दिया, जिन घरों के पुरूष बाहर थे उनकी महिलाओं के कपड़े फाड़े, घर के खाने-पीने का सामान तहस नहस कर दिया जंगलों की तरफ भागकर पीड़ितों ने अपनी जान बचाई रात्रि 12 बजे के बाद उनमें से कई लोगो ने सिहोरा थाने पहुंचकर इसकी भी रिपोर्ट लिखाई, इतना सब होने के बाद भी जब पुलिस अधिकारियों, से इस योजनाबद्ध प्राणघातक हमले में आई. पी.सी. की धारा 307. महिलाओं से अभद्रता सहित अन्य गंभीर धाराओं को लगाने की बात की तो उनके जवाब में यह आया की इतनी चोट नहीं है, कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई, और मुख्य आरोपियों को खुला छोड़ दिया गया । पीड़ित परिवार आज भी दहशत के मारे गांव में नहीं हैं. जान बचाने के लिये डर-डर भटक रहे हैं। बसपा पार्टी यह मांग करती है कि गोरहा गांव के घृणित मानसिकता के गुन्डागर्दी, दहशत फैलाने वाले, जिन्होंने अनुसूचित वर्गों के परिवारों पर प्राणघातक हमला किये उनके घरों पर “बुलडोजर चलाकर उन्हें सबक दिया जाये, इनका सहयोग करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाये,एवं एस.सी./एस.टी. के लंबित प्रकरणों में थानों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश जारी किये जायें।

यह रहे उपस्थित– धरना प्रदर्शन के दौरान बाल किशन चौधरी प्रदेश प्रभारी, राकेश चौधरी, एड लखन अहिरवार, ओम समद, मुकेश सूर्यवंशी, जागृति गीत गायक, डब्बल चौधरी, राजेश कोल, सचिन बंशकार, जितेन्द्र दीवान, दिलीप चंद चौधरी, ऋषभ साठे, सतीश चौरसिया, एस पी मलिक,भारत धैकार,संतोष चक्रवर्ती, राजकुमार चौधरी, श्रीमति, बबीता गोंटिया, आशा गोंटिया, जमुना रैदास, रश्मि चौधरी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें