सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » अन्य खबरे » कोरोना कर्फ्यू को लेकर सख्त हुए नियम, नहीं माने तो जेल में बितानी होगी रात

कोरोना कर्फ्यू को लेकर सख्त हुए नियम, नहीं माने तो जेल में बितानी होगी रात

द न्यूज 9 डेस्क इंदौर, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर ने जहां चिंता बढ़ा दी है वही दूसरी तरफ संकट के माहौल में सरकार और प्रशासन सख्त कदम उठा रही है इस बीच ही अब शहर में कोरोना कर्फ्यू के नियम तोड़ने वालों को कुछ घंटे नहीं पूरी रात अस्थाई जेल में बिताना होगी। यह सख्त नियम की जानकारी जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने दी।

कलेक्टर मनीष सिंह ने बयान देते हुए कही बात

इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने मीडिया के समक्ष बयान देते हुए कहा कि, अब जनता कर्फ्यू के नियमों को और भी सख्त किया जा रहा है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले पूरे 1 दिन के लिए अस्थाई जेल जाएंगे। जिसमें पहले केवल शाम तक के लिए उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा था। जहां यह सख्ती 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

बिना काम के घर से निकले लोगों पर हो रही कार्रवाई
कलेक्टर सिंह ने आगे बताया कि, हर थाना क्षेत्र में इन्हें लेकर जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। बीते दिन भी बिना काम से कई लोग बाहर निकले थे उनकी गिरफ्तारी की गई हैं। जिसमें करीबन 226 लोगों को सिटी बसों से अस्थायी जेल भी भेज दिया था। कुछ लोगों से उठक-बैठक भी लगवाई। हालांकि रात में समझाइश देकर छोड़ दिया था। लेकिन नहीं मानने वालों पर यह नियम लागू रहेंगे। बता दें कि, महामारी कोरोना से स्थिति गंभीर है ऐसे में थोड़ी सी चूक भी खतरनाक साबित हो सकती है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।