Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्राथमिक शाला धरमपुरा की श्रीमती सुधा दुबे एवं माध्यमिक विद्यालय जुनवानी कला की श्रीमती भाग्यश्री पहाऱिया को सम्मान कलेक्टर जबलपुर द्वारा प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मंत्री राकेश सिंह लोक निर्माण विभाग एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा दोनों शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

सिहोरा ब्लॉक का बढ़ाया गौरव

दोनों शिक्षिकाओं के सम्मानित होने से सिहोरा ब्लॉक के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला यह सम्मान निश्चित रूप से अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायी है।

 

About The Author

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]