द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिनकी मेहनत और लगन से आज मध्यप्रदेश एंव केन्द्र में भाजपा की सरकार है। उक्ताशय के विचार सांसद राकेश सिंह ने रुक्मणी पैलेस में आयोजित संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में व्यक्त किए। सम्मेलन का आयोजन विधायक एंव प्रदेश मंत्री नंदनी मरावी,प्रदेश कोषाध्यक्ष अखलेश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, पूर्व विधायक दिलीप दुबे,जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि अग्निहोत्री,जिलाध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा मोर के आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिसमें सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। विधायक नंदनी मरावी ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रारंभ करने वाली पहली पार्टी है। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनूठी पहल करते हुए प्रत्येक लाडली बहना के खाते में एक हजार रुपये पहुंचाने का कार्य कर रहे है जो अब तक किसी सरकार ने नही किया। बहनों के खाते में शाल में बारह रुपये आयेंगे जिससे वे अपनी छोटी छोटी जरुरतों को पूरा करेगी।
सांसद राकेश सिंह ने आगे कहा अभी सरकार को देश में बहुत कुछ बदलना है आने वाले तीन राज्यों के चुनाव में कर्नाटक की हार का बदला भाजपा को जिताकर लेना है। भाजपा सरकार ने वो कार्य किए जो आजाद भारत में किसी सरकार ने किए। आज सरकार ने हमें इस लायक बनाया है की हम भारत माता की जय और बंदे मातरम बोलकर गौरव महसूस करते हैं। में चार बार से लोकसभा में और बहन नंदनी मरावी तीन बार से विधानसभा में केवल आपके कारण पहुंच रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश दाहिया, जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद पटेल, अलका गर्ग महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सजय पटेल, युवा मोर्चा राजमणि सिंह बघेल,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय बहादुर परस्ते,नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,जनपद उपाध्यक्ष दिलीप पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, अभिषेक परौहा,राजा ठाकुर,विनय असाटी,माधव मिश्रा,बेटू शर्मा, गौरादेवी विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र राजपूत जनपद सदस्य, रजनीकांत मिश्रा,गीता पटेल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।


































































































































































