सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर में पार्टी का संगठन बनेगा मजबूत, नगर के 18 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जबलपुर ग्रामीण ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र भगवामय हुआ सिहोरा, नवरात्रि की सप्तमी पर मातृशक्ति की भव्य दोपहिया वाहन रैली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, जय भवानी-जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा 51 कलशों के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा, हरिहर धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ आज होगी मां दुर्गा, गणेश व राम दरबार की स्थापना, नवमी पर हवन, कन्या भोज व विशाल भंडारा नव निर्मित मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा स्थापना समारोह की कलश यात्रा आज अमन-चौन की दुआओं के साथ मनी ईद-उल-फितर ईदगाहों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का संदेश सिहोरा नगर पालिका का 45लाख से अधिक लाभ का बजट पारित

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » अनुशासन और कदमताल का अद्भुत प्रदर्शन” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सिहोरा का विजया दशमी पर पथ संचलन : जगह जगह पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

अनुशासन और कदमताल का अद्भुत प्रदर्शन” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सिहोरा का विजया दशमी पर पथ संचलन : जगह जगह पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सिहोरा का विजया दशमी शुक्रवार को पथ संचलन निकला। अनुशासन और कदम करते सैकड़ो स्वयंसेवक एक कतार में देश प्रेम का संदेश देते चल रहे थे। शाम 4 बजे अरुणाभ घोष स्टेडियम सिहोरा  में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण और ध्वज प्रणाम के बाद विराट पथ संचलन प्रारंभ हुआ। पथ संचलन गौरी तिराहा, पुराना बस स्टैंड, सिविल कोर्ट तिराहा,  मैना कुआं, महावीर चौक, काल भैरव चौक, झंडा बाजार, कटरा मोहल्ला, मझौली बाईपास, झंडा बाजार, आजाद चौक, गोरी तिराहा होते हुए स्टेडियम में संपन्न हुआ।

माखन लाल बाथम, सह विभाग कार्यवाह, जिला कार्यवाह, नगर कार्यवाह ने बौद्धिक में कहा कि पवित्र भगवा ध्वज देश के सम्मान और अस्मिता का प्रतीक है। देश की रक्षा के लिए स्वयंसेवकों ने हर समय और विपरीत परिस्थिति में अपना बलिदान दिया। आरएसएस की स्थापना का ध्येय रक्षा कर रहा है। राष्ट्र निर्माण में हर स्वयंसेवक का योगदान जरूरी है तभी राष्ट्र का निर्माण होगा।

पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का किया स्वागत

विजयदशमी पर्व पर आयोजित पथ संचलन के जगह जगह मातृशक्ति और आमजन ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें