सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » हेल्थ » ग्लोइंग स्किन के लिए तुलसी के पत्तों से बनाएं फेस पैक, जानिए कैसे?

ग्लोइंग स्किन के लिए तुलसी के पत्तों से बनाएं फेस पैक, जानिए कैसे? 

द न्यूज 9 डिजिटल डेस्क,दिल्ली। भारत में जड़ी-बूटियों को इस्तेमाल करने की परंपरा सदियों पुरानी है। किसी बीमार व्यक्ति को ठीक करना हो, चेहरे निखारना हो या खाना बनाना हो। हर जगह किसी न किसी तरह हम जड़ी-बूटियों का प्रयोग जरुर करते है। लेकिन भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी स्कीन का ख्याल रखना भूल जाते है। हमें सिर्फ अपने ऑफिस से घर का एड्रेस मालूम होता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि, मशहूर जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का इस्तेमाल आप अपने चेहरे को निखारने में कैसे कर सकते है। क्योंकि, भारतीय घरों में तुलसी का पौधा होना आम होता है।

तुलसी जहां एक और पूजा के लिए इस्तेमाल की जाती है वहीं विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है। पोषक तत्वों से भरपूर औषधीय गुण होने के साथ तुलसी में सौंदर्य निखारने के गुण भी मौजूद होते हैं। यही कारण है कि तुलसी का इस्तेमाल बालों के साथ त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। आपको बस तुलसी की पत्तियों में कुछ घरेलू सामग्रियों को मिलाकर थोड़ा सा फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाना है। चलिए बताते हैं कि, कैसे बनाए ये फेस पैक

ग्लोइंग स्किन और एक्ने की समस्या के लिए बनाएं ये पैक
तुलसी की पत्तियां- 1 कप
नीम की पत्तियां- 1 कप
लौंग का तेल-1 चम्मच
तुलसी और नीम के पत्तों को बताए गए मात्रा के अनुसार ले और उसे धोकर ब्लेंडर में डालकर पेस्ट तैयार कर ले। जब पेस्ट तैयार हो जाएं तो उसमें 1 चम्मच लौंग का तेल डाले। पैक को अच्छी तरह से मिक्स कर ले।आपका पैक तैयार हो चुका है अब बारी आती हैं, इस फेस पर लगाने की। अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोते हुए साफ कर ले फिर फेस पैक को अपने चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 30 मिनट तक छो़ड़ दे। 30 मिनट बाद अपना चेहरा धोने के लिए ठंडे पानी का प्रयोग करें। इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। तैलीय त्वचा, मुंहासे, पिंपल्स कुछ ऐसी सामान्य समस्याएं हैं जिनका हम में से कई लोग सामना करते हैं और यह तुलसी और नीम का फेस पैक उन सभी त्वचा संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए एक आदर्श समाधान हो सकता है।

झाइयों और दाग-धब्‍बों के लिए बनाएं ये पैक
संतरे के छिलके या फिर चंदन पाउडर
तुलसी पत्ते
अगर आप बहुत पुराने या नए झाइयों और दाग-धब्‍बों से काफी परेशान हैं तो एक बार आपको इस तरह से फेस पैक बनाकर इस्तेमाल जरुर करना चाहिेए। सबसे पहले संतरे के छिलके का पाउडर बना ले और उसके बाद तुलसी के पत्तें के साथ मिलकार एक बार और पीस ले। आपका पैक तैयार है। आप वैकल्पिक रूप से तुलसी और चंदन पाउडर का भी उपयोग कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे 1 चम्‍मच दूध के साथ भी मिक्‍स कर सकती हैं। इसे चेहरे पर हर दिन 5-10 मिनट के लिए लगाएं, ताकि मुंहासे और उनके निशान कम हो सकें। इसके अलावा खून और त्‍वचा को साफ करने के लिए रोजाना तुलसी के 5 पत्ते भी चबा सकती हैं।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें