द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। एक माह के रोजों के बाद ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को सिहोरा व खितौला क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नए वस्त्र पहनकर पहुंचे। नमाज के दौरान देश में अमन-चौन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी गई। सिहोरा ईदगाह में हाफिज कारी सलीम, नूरी मस्जिद में हाफिज तौसीफ रज़ा और खितौला ईदगाह में मौलाना उस्मान साहब ने नमाज अदा कराई। उलेमाओं ने अपनी तकरीर में कहा कि सभी धर्मों के लोग आपस में भाई-भाई हैं और दिलों से नफरत मिटाकर प्रेम व सौहार्द बढ़ाना ही ईद का संदेश है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान अलीमुद्दीन भाईजान, सादिक मंसूरी, शेख शहीद, नसीम कुरैशी, हाजी सुबराती, नसीम खान, एम. मंसूर, इकबाल खान, शेख साबिर, फैज आलम शाह, बाबा कुरैशी, मोंटी मंसूरी, अरशद खान, इसराइल खान, एहसान अंसारी, राजू खान, पप्पू खान, एड. सिराज खान और हलीम खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। हिंदू समाज के लोगों ने भी गले मिलकर ईद की बधाई दी। कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद चौधरी, नायब तहसीलदार जयभान सिंह उइके, प्रभारी एसडीओपी लोकेश डाबर, थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्काे एवं नगर पालिका से सुशील वर्मा की उपस्थिति रही।











