सच की आवाज़.

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » प्रदेश की भाजपा सरकार से आमजन का मोह भंग और भाजपा सरकार की विदाई तय है- संजय कपूर

प्रदेश की भाजपा सरकार से आमजन का मोह भंग और भाजपा सरकार की विदाई तय है- संजय कपूर

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। सिहोरा प्रदेश की सत्ता में बीते वर्षों से काबिज भारतीय जनता पार्टी सरकार से प्रदेश के आमजन का मोह भंग हो गया है आमजन को कांग्रेस पार्टी से बड़ी आशाएं हैं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को आमजन की इस भावना का सम्मान करें वह विधानसभा चुनाव के पहले हर मतदाता के घर पहुंचे और उनको पार्टी की विचारधारा में शामिल करें तभी पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी साथ ही श्री कपूर ने आगे कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और सिहोरा विधायक कांग्रेस का बनता है तो हम सरकार बनते ही सिहोरा को जिला बनाएगें उक्त विचार बुधवार को कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा के पहुंचने पर पुराना बस स्टैंड में आयोजित हुई आमसभा में यात्रा के सह प्रभारी एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं जबलपुर संभाग प्रभारी संजय कपूर ने आमजन के समक्ष रखी। साथ ही पूर्व विधायक नित्य निरंजन खम्परिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने सिहोरा का विनाश किया है सौ विस्तर के अस्पताल को 40 विस्तर का बना दिया। भाजपा की सरकार आज तक सिहोरा को जिला नही बना पाई। और केवल सिहोरावासियों के साथ छलावा किया है, और इस बार काग्रेस की सरकार बनना तय है और सरकार बनते ही सिहोरा को जिला भी बनना तय है। कांग्रेस सरकार बनते ही सिहोरा को जिला बनाएगीं। पार्षद राजेश चौबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार का वखान किया |

 

जन आक्रोश यात्रा ने किया नगर भ्रमण

जन आक्रोश यात्रा बाबा शाला कटरा मोहल्ला सिहोरा में प्रारंभ हुई जो झंडा बाजार काल भैरव चौक मैना कुआ, से होकर पुराना बस स्टैण्ड पहुंची जहां विशाल आम सभा का आयोजन हुआ। एवं आमसभा के बाद यात्रा खितौला पहुंची  जहां एक नुक्कड़ सभा का अयोजन किया गया।

जन आक्रोश यात्रा में सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली लेकर पहुंची एकता ठाकुर साथ ही डॉ संजीव बरकड़े ने भी दिखाया दमखम

कांग्रेस के दोवदार रहे शामिल– जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस विधानसभा सिहोरा से टिकट के दावेदार एकता ठाकुर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव,जिला पंचायत सदस्य, डॉ संजीव बरकड़े, पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, जमुना मरावी, मंच पर उपस्थित रहे।

 

जन आक्रोश यात्रा में विभाश जैन, नीलेश जैन जिालाध्यक्ष ग्रांमीण कांग्रेस, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, केशव मिश्रा, प्रकाश कुररिया, विनोद श्रीवास्तव जितेन्द्र श्रीवास्तव, प्रभात कुररिया, राजीव दीक्षित, अमोल चौरसिया, विनोद मास्टर, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षदगण आलोक पाण्डे, ममता गोटिया, अरशद खान, सहित ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल, रणवीर सिंह बैस, अशोक खरे सुरेंद्र मिश्रा, घन्श्याम बड़गैंया, राहुल श्रीवास्तव, गोलू पांडेय, प्रवीण पाठक, बाबा कुरैशी, गणेश दहिया, संदीप ब्यौहार, मोहन मिश्रा, विनय पटेल, पप्पू खान, पवन सोनी, पुष्पराज गर्ग, अमोल पटैल, प्रांजल सराफ, ओम श्रीवास्तव, रमाशंकर चौरसिया, मनीष शुक्ला,गुल्लू खान, सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे। साथ ही मडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलऐ, जिला कांगेस कमैटी के सभी पदाधिकारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति मोर्चा सहित सभी कांग्रेस जनों की उपस्थिती रही।

 

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित ख़बरें

क्या आप सिहोरा जिला के पक्ष में है।