द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर। पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। और कार्यकर्ता की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है। उक्त विचार के साथ जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष संजय यादव ने कांगेस कार्यकर्ताओं को एक उर्जा प्रदान कर कार्यकर्ता मिलन समारोह में सभी कार्यकर्ताओं से भेंट की।
आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह एवं वन भोज कार्यक्रम का आयोजन ग्राम भाटादोन मे विधानसभा सिहोरा के प्रभारी देवी सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के अध्यक्ष बिहारी पटेल के संयोजन में कार्यकर्ता मिलन समारोह एवं वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मिलन समारोह में संगठन सृजन, मंडलम एवं पंचायत स्तर पर मजबूत कमेटियों का गठन, नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड कमेटियों का गठन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के संबंध में चर्चा करते हुए, बी,एल,ए,पुनर्गठन पर भी चर्चा की गई साथ ही आगामी लक्ष्यों हेतु कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करने हेतु उपस्थित जनों द्वारा अपने विचार प्रकट किए, इस कार्यक्रम के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


































































































































































