द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर | सिहोरा | आजादी तो मिली अखंड भारत नहीं मिला कुछ गलत मानसिकताओं के लोगों ने भारत के टुकड़े कर दिए गए, यह ऐतिहासिक भूल है। कश्मीर में धारा 370 लगाकर इसे भारत के साथ नहीं होने दिया गया। क्रांतिकारियों की त्याग तपस्या और बलिदान के कारण भारत आजाद हुआ है मोदी के नेतृत्व में इस धारा को खत्म कर एक देश में दो विधान दो निशान दो प्रधान नहीं चलेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर ग्रामीण के तत्वाधान में स्वत्रंतता दिवस पर सिहोरा में निकली तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ने कही।
भाजपा प्रदेश मंत्री विधायक नंदनी मरावी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल के नेतृत्व में संपूर्ण सिहोरा नगर में तिरंगे झंडे के साथ भाजपा नेता भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण कर आजादी का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजा मोर, आयुष सेठी, पलाश दुबे सहित भाजपा एवं मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
