सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » धनतेरस पर होगी आज धनवर्षा, सज गये नगर के बाजार

धनतेरस पर होगी आज धनवर्षा, सज गये नगर के बाजार

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा।आज धनतेरस के साथ ही दीपावली का पर्व शुरू हो जाएगा।धनतेरस के शुभ मुहूर्त में सिहोरा,गाँधीग्राम, गोसलपुर में जमकर खरीददारी होगी और बाजार में धन की वर्षा होगी। इसके लिए पुराने व नए बस स्टैंड, झण्डा बाजार, गौरी तिराहा, खितौला चौराहे,गाँधीग्राम बस स्टेण्ड से लेकर कमानिया गेट,साप्ताहिक बाजार स्थल पर बाजार सजकर तैयार हो गया है। धनतेरस को देखते हुए व्यापारियों ने तैयारी पूरी कर ली है।
दीपावली पर्व के लिए व्यापारी पिछले कई दिनों से तैयारियों में लगे हुए थे।आज धनतेरस धन की वर्षा होगी और हजारों रुपए का कारोबार होगा। सिहोरा,गाँधीग्राम, गोसलपुर में सराफा, कपड़ा, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम व मोबाइल की जमकर बिक्री होगी। वहीं कारोबारियों भी अच्छी ग्राहकी को लेकर आशांवित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार सराफा बाजार में कपड़ा,आटोमोबाइल, इलेट्रॉनिक बाजार, मोबाइल बाजार में अच्छी बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। सराफा बाजार में इस वर्ष सोने व चांदी के सिक्कों की मांग अधिक है। साथ ही चांदी के पायल, बिछिया व चांदी के अन्य छोटे-छोटे समानों की बिक्री अधिक होगा। इस वर्ष सोने के आभूषण की मांग अपेक्षाकृत कम है।
* धनतेरस आज, सजेगा बाजार-
धनतेरस के दिन भीड़ अधिक होने के कारण ठीक से खरीददारी का मौका नहीं मिल पाता है। धनतेरस पर सोने चांदी की खरीदी की परंपरा रही है, जिसके चलते शुभ मुर्हूत पर सोने चांदी के आभूषण की खरीदी की जाती है। आज भी शुभ मुर्हूत देखकर लोग खरीदी करने पहुंचेगे धनतेरस के दिन भीड़ अधिक होती है। दूसरी ओर मोबाइल दुकानों में भी ग्राहकों की कतार लगने लगी है।
बाजार में केवल एन्ड्रायड फोन का ही चलन है। कम रेन्ज में फोर जी से 5G एंड्रायड मोबाइल मिल रहे हैं। इसके चलते लोग एंड्रायड फोन ही खरीदना पसंद कर रहे हैं। कपड़ा बाजार में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दीपावली को लेकर खरीददारी शुरू हो गई है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक ग्राहकी अच्छी रहती है। फैंसी कपड़ों की मांग बाजार में अधिक है। इसी तरह त्यौहार को देखते हुए लोगों ने टीवी, फ्रीज व अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों के दुकान भी सजकर तैयार हैं। दुपहिया वाहनों की धनतेरस पर भारी बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है।बाजार में धनतेरस से दीपावली तक दुपहिया वाहनों की बिक्री धनतेरस पर होती है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें