सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » शनिवार रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त : 20 घंटे में डेढ़ इंच बारिश, इस साल का आंकड़ा 29 इंच के हुआ पार

शनिवार रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त : 20 घंटे में डेढ़ इंच बारिश, इस साल का आंकड़ा 29 इंच के हुआ पार

द न्यूज़ 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा।शनिवार देर रात से हो रही लगातार बारिश के चलते सिहोरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भादो के महीने में बारिश की सावन की झड़ी लग गई है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी और नाले उफान पर हैं। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पिछले 20 घंटे (शनिवार सुबह 8 से रविवार शाम 6 बजे तक) की बात की जाए तो सिहोरा में करीब डेढ़ इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। अभी भी बारिश का क्रम रुक-रुक कर तेज होता जा रहा है।

शनिवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का क्रम रविवार को पूरे दिन चलता रहा। सिहोरा नगर की बात की जाए तो बारिश के चलते लोग अपने घरों में ही जमे रहे। मझौली बाईपास मिस्पा मिशन रोड पर सड़क पानी में डूब गई जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई जगह नदी और नाले लगातार हो रही बारिश के चलते उफान पर हैं हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क सिहोरा और मझोली से नहीं टूटा है।

20 घंटे में 38 मिलीमीटर दर्ज हुई बारिश

सिहोरा स्थित मौसम कार्यालय से हासिल जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार शाम 6 बजे तक लगभग 38 मिलीमीटर (डेढ़ इंच) बारिश सिहोरा में दर्ज की गई। इस वर्ष अभी तक बारिश का आंकड़ा 709.6 मिली मीटर (29 इंच) को पार कर गया है। वहीं आज के दिन तक पिछले वर्ष की बात की जाए तो सिहोरा में 582.6 मिलीमीटर (23 इंच) बारिश दर्ज की गई थी इस हिसाब से देखा जाए तो अभी भी बारिश का आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

औसत बारिश से अभी भी बहुत पीछे

रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश की बात की जाए तो यदि इसी तरह अगस्त माह में बारिश का क्रम जारी रहा तो औसत बारिश का कोटा पूरा हो सकता है। सिहोरा में औसत बारिश का आंकड़ा वैसे भी 42 इंच है। जो अभी तक के आंकड़े के हिसाब से लगभग 12 इंच कम है।

बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान को मिला अमृत

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते किसानों के चेहरे एक बार फिर खिलखिला उठे हैं। धान की फसल के लिए पिछले दो दिनों से गिर रहा पानी अमृत से कम नहीं है। वैसे भी इस समय धान की फसल के लिए पानी की सबसे ज्यादा जरूरत किसानों को थी। इस पानी के कारण जहां धान की फसल को नया जीवन मिल गया है वहीं किसानों ने भी काफी राहत की सांस ली है।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें