सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान सिहोरा पीएचई विभाग राम भरोसे कई दिनों से गायब हैं साहब, दैनिक वेतनभोगी और चपरासी चला रहे दफ्तर! सुविधाओं को तरस रहा मझगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ की कमी से मरीज परेशान नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस द्वारा सिहोरा में पुतला दहन,

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » तीसरे सोमवार को ओम नमः शिवाय से गूंजे शिवालय, बाबाताल में ब्राह्मण समाज सिहोरा का पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन

तीसरे सोमवार को ओम नमः शिवाय से गूंजे शिवालय, बाबाताल में ब्राह्मण समाज सिहोरा का पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को नगर उपनगर के करीब एक दर्जन शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर अभिषेक किया जिससे सभी शिवालय ओम नमः शिवाय,हर हर महादेव से गूंज उठे। इसी तरह शिवमंदिर बाबाताल में ब्राह्मण समाज सिहोरा के तत्वावधान में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भी आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों पुरुषों ने हिस्सा लेकर पूर्ण श्रद्धा भक्ति भाव के साथ उनका दूध दही घी शहद,जल से अभिषेक कर पुष्प दूर्वा शमी विल्व पत्र नारियल फल शर्करा जनेऊ मिठाई आदि अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।शिवलिंग निर्माण करने आये भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
भक्त गणों का सुबह 7 बजे से ही आस्था के केन्द्र शिवमंदिर बाबाताल पहुंचना प्रारंभ हो गया था जो दोपहर तक अनवरत जारी रहा।करीब 45 कोपरो में बने हजारों पार्थिव शिवलिंग का समाज के उपाध्यक्ष पंडित प्रवीण गौतम ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार से रूद्राभिषेक अभिषेक कराया फिर सभी का हिरन नदी मंझगवा घाट में विसर्जन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्राह्मण समाज के संरक्षक अश्वनी कुमार पाठक,नंदकुमार परौहा,जय प्रकाश दुबे,अध्यक्ष राकेश पाठक, महामंत्री प्रवीण कुररिया,सूरज पाठक,सुरेन्द्र तिवारी,राजकिशोर तिवारी, नरेन्द्र त्रिपाठी, देवेन्द्रधर बडगैंया,बालमुकुंद चौबे,शैलेन्द्र दुबे,पदमाकर तिवारी,जुगल किशोर तिवारी,सुरेन्द्र त्रिपाठी,इंद्रकुमार पांडे, राजेश पटेल,प्रमोद बर्मन आदि भक्तों का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें