Home » खेल-जगत » स्कूल मार्ग पर शराब दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध एसडीएम को ज्ञापन सौंप चेतावनी, बोले- दुकान खुली तो होगा आंदोलन

स्कूल मार्ग पर शराब दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध एसडीएम को ज्ञापन सौंप चेतावनी, बोले- दुकान खुली तो होगा आंदोलन

स्कूल मार्ग पर शराब दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध एसडीएम को ज्ञापन सौंप चेतावनी, बोले- दुकान खुली तो होगा आंदोलन

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा। मझौली ब्लॉक के ग्राम सुनगवां में प्रस्तावित नई शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। ग्राम पंचायत सिमरिया (आलापूर) के ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा को ज्ञापन सौंपकर शराब दुकान खोलने की कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सुनगवां से महज 3 से 4 किलोमीटर दूरी पर पहले से शराब दुकान संचालित है, ऐसे में नई दुकान की आवश्यकता नहीं है। आरोप है कि जिस स्थान को शराब दुकान के लिए चिन्हित किया गया है, उसी मार्ग से सिमरिया और जुनवानी के बच्चे-बच्चियां हरसिंघी और लमकना स्कूल पढ़ने जाते हैं। ऐसे में शराबियों के जमावड़े और आतंक से छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शराब दुकान खोली गई तो आसपास के गांवों के लोग विरोध प्रदर्शन और धरना देने को मजबूर होंगे। उन्होंने जनहित में किसी भी स्थिति में अनुमति न देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच सुमनलता दाहिया, पलाश दुबे, मनोज कुमार, ब्रजेन्द्र पटेल, सुधीश पटैल, रवि पटेल, राम प्रसाद रैदास, मोहित बर्मन, अमित बर्मन, संगीता भूरी बाई, कचन यादव और संध्या नरेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]