द न्यूज 9 डेस्क। जबलपुर। सिहोरा परम पूज्य गृहस्थ संत पं. तरुण चौबे जी महाराज के सानिध्य में आज 4 फरवरी दिन शनिवार को सिहोरा के अरुणाभ घोष में यज्ञ स्थल का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ | परम पूज्य गृहस्थ संत पं. तरुण चौबे जी महाराज के सानिध्य में 15 से 18 फरवरी 2023 तक सिहोरा के अरुणाभ घोष स्टेडियम सिहोरा में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें शिवलिंग निर्माण सहित महारुद्राभिषेक किया जाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप दुबे, नगर पालिका सिहोरा अध्यक्ष संध्या दुबे, शैलेन्द्र दुबे के साथ सिहोरा नगर के सभी धर्म प्रेमी, जय माँ मातेश्वरी परिवार के सभी सदस्य शामिल रहे।









