सच की आवाज़.

ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर सिहोरा ब्लॉक की दो शिक्षिकाएं सम्मानित लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी ।प् ट्रेनिंग, छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की होगी व्यवस्था होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 11 प्रकरण दर्ज, नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग नशा से दूरी है जरूरी 2.0 अंतर्गत सिहोरा पुलिस का जागरूकता अभियान कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीद अश्विनी काछी के परिजनों का किया सम्मान

सच की आवाज़.

Home » मध्यप्रदेश » सिहोरा » राम के चरित्र को धारण करने वाला ही श्रीकृष्ण की लीला को समझेगा- वेदांती जी

राम के चरित्र को धारण करने वाला ही श्रीकृष्ण की लीला को समझेगा- वेदांती जी

द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर।सिहोरा। जो भी भक्त प्रभु श्रीराम के चरित्र को जीवन में धारण करेगा वो श्रीकृष्ण की लीला को समझेगा उक्ताशय के विचार आचार्य सियावल्लभदास वेदांती जी महाराज ने वार्ड नम्बर 8 बखरी के पास चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा चौथे दिन शनिवार को श्रीराम, कृष्ण जन्मोत्सव पर व्यासपीठ से व्यक्त किए। भगवान श्री कृष्ण का जैसा ही जन्म हुआ और बाल श्री कृष्ण को सुंदर वस्त्रों में सुसज्जित कर लाया गया वैसे ही कथा स्थल पर श्रोता नाच उठे बाल श्री कृष्ण के सजीव चित्रण को महसूस कर सजे हुए बालकृष्ण को अपनी गोद में लेकर आयोजक व भक्तगण नाच उठे। श्रीमद् भागवत कथा वाचक वेदांती जी महाराज ने श्रोताओं को भगवान विष्णु के राम अवतार एंव कृष्ण अवतार की लीला के बारे में विस्तार पूर्वक श्रद्धालुओं को बताया। उन्होंने कहा मुसीबत में केवल भगवान ही इंसान का साथ देते हैं। जबकि प्राणी मोहमाया और परिवार के माया जाल में फसकर प्रभु को भूल जाता है।

भगवान श्री कृष्ण जन्म की कथा भक्तों को श्रवण कराते हुए कहा कि जब श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो अपने आप जेल के ताले खुल गए। और वासुदेव की बेडिया खुल गई। वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण को जो कि इस संसार के पालन हार है एक टोकरी में लेकर अथाय यमुना नदी को पार कर यशोदा मां और नंदलाल के पास छोड़ जाते हैं। जिसकी कानो-कान खबर कंस को नहीं लग पाती। भगवान श्रीकृष्ण के गोकुल में आनंद भयों जय कन्हैयालाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की सहित अनेक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को गुड़ व मगज के लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। कथा के पूर्व रामेश्वर प्रसाद,श्रीमती कमला मिश्रा, अतुल,प्रतिभा मिश्रा, दीपक पिंकी मिश्रा,अर्चना पांडे,करुणा तिवारी, मुक्ति तिवारी,गोपाल पाठक आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया।

About The Author

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित ख़बरें

[democracy id="1"]

लेटेस्ट

नीट पेपर लीक से जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की याद में निकला कैंडल मार्च, सिहोरा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस, किसान संगठनों और आमजन ने निकाला मौन मार्च, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

ख़ास ख़बरें