द न्यूज 9 डेस्क।जबलपुर। सिहोरा– सनातन धर्म की गरिमा और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महाकाली बस्ती के विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन संत आकर्षक जी महाराज,प्रांत प्रचारक ब्रजकांत जी,सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ अरुणा पांडे,राष्ट्रीय कवियत्री मणिका दुबे के आतिथ्य में कंकाली मंदिर में पूर्व विधायक दिलीप दुबे,नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे के संयोजन में आयोजित किया गया ।सम्मेलन के पहले मातृशक्ति ने गढ़िया मोहल्ला, झंडा बाजार,कटरा मोहल्ला से झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में हिंदू सनातनी शामिल हुए जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आया।

भव्य स्वागत और सांस्कृतिक प्रस्तुति
सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों के गरिमामयी आगमन के साथ हुई। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच मंचासीन अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवन म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा एंव सुंदरकांड पाठ से हुआ इसी कड़ी में सांस्कृतिक सामाजिक कदम संस्था द्वारा लोक नृत्य के साथ बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।

सनातन को साथ लेकर चलें
सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कथावाचक आकर्षण जी महाराज ने कहा कि हमें हमारे बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा ताकि वे देश के विकास में भागीदार बनें। युवा पर्यावरण की रक्षा करने के साथ हमेशा सनातन को साथ लेकर चलें नहीं तो इसका अस्तित्व ही ख़तरे में पड़ जायेगा। इसी तरह प्रांत प्रचारक,ब्रजकांत,मणिका दुबे ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित ये सम्मेलन हिंदू धर्म की एकता,गौरवशाली विरासत और भविष्य की नई दिशा तय कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला प्रचारक आतिश जी,जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री,पार्षद रीता शुक्ला,जवाहर कोल, शारदा बर्मन,लीला सुप्पी बर्मन,प्रमोद चौधरी,बेबी विनय पाल ज्योति सुनील चक्रवर्ती,शारदा बर्मन के साथ अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।











